ताज़ा ख़बरें

*कवि कला संगम (ककस) का आयोजन*

*स्व. गीता अरुण सोनी स्मृति सम्मान एवं काव्य समागम का हुआ आयोजन*

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

*कवि कला संगम (ककस) का आयोजन*

*स्व. गीता अरुण सोनी स्मृति सम्मान एवं काव्य समागम का हुआ आयोजन*

खंडवा।‌ कवि कला संगम (ककस) के तत्वावधान में इंदौर रोड़ स्थित सन्मति नगर में स्व. गीता अरुण सोनी स्मृति सम्मान एवं काव्य समागम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में हास्य व्यंग्य के कवि शरद जायसवाल कटनी, गीतकार अनिल मिश्र उमरिया उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि जयश्री तिवारी, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे रहे। यह जानकारी देते हुए ककस प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण सोनी ने की। प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा भारत माँ के छाया चित्र एवं स्व.गीता सोनी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात श्याम सोनी, सरिता सोनी, गोपाल सोनी, संदीप सोनी, अंशु सोनी गौरव सोनी, सुप्रिया सोनी, जयश्री सोनी, डॉ यशी सोनी, दीक्षा,समृद्धि, अधिष्ठि,अथर्व सोनी ने पुष्पहार से अतिथियों का स्वागत किया। पश्चात अतिथियों द्वारा पूर्णिमा मलतारे को पुष्पहार, सम्मान पत्र शाल श्रीफल से सम्मानित किया। इस मौके पर ककस परिवार व्दारा कटनी एवं उमरिया से पधारे शरद जायसवाल एवं अनिल मिश्र को पुष्पहार, शाल श्रीफल एवं हास्य सम्राट, गीत सम्राट की उपाधि से‌ अलंकृत कर सम्मानित किया। पश्चात संस्थापक सुनील चौरे उपमन्यु ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ककस सामाजिक कार्य, साहित्यिक कार्य, सांस्कृतिक कार्य करते हुए छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है। इस अवसर पर देवेन्द्र जैन, मंगला चौरे, तारकेश्वर चौरे, नितिन बिवाल, महेश मूलचंदानी, भूपेंद्र मौर्य, दीपक चाकरे, राजमाला आर्य, सरिता सक्सेना, रश्मि श्रीमाली, अनुराधा सांड़ले, प्रशांत अय्यर, सत्यनारायण चौहान, महेंद्र हिंदुस्तानी, वर्षा उपाध्याय, जयश्री तिवारी, अंशु सोनी, अरविंद अत्रे, डॉ कोडवाणी, सन्तोष पाटीदार, रमेश सोनी, महेश राठौर, तपिश पाराशर, सुभाष सोनी आदि ने काव्य पाठ एवं उद्बोधन दिया। सम्माननित मनीषी पूर्णिमा मलतारे धार ने कहा कि स्व. गीता स्मृति सम्मान प्राप्त कर मैं गौरान्वित हूं। स्व.गीता सोनी जी एक शिक्षिका के साथ ही साहित्य की कद्रदान भी थी। यह सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है। उन्होंने एक आध्यात्मिक नाटिका का भी सस्वर पाठ किया। मुख्य अतिथि शरद जायसवाल एवं अनिल मिश्र ने इस कार्यक्रम को गरिमामयी बताकर अपने गीत एवं हास्य रचनाओ से श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथि जयश्री तिवारी एवं डॉ
जगदीशचंद्र चौरे ने भी इस कार्यक्रम को अपनत्व वाला बताया। सेंधवा से आई कवयित्री अंशु सोनी ने मां पर रचना सुना सभी की आंखों में अश्रु ला दिए। अध्यक्षता कर रहे अरुण सोनी ने भीगी आखों से रुंधे स्वर में स्व.गीता सोनी का स्मरण कर सभी का धन्यवाद किया। संचालन कर रहे सुनील उपमन्यु ने रचनापाठ कर कहा कि शरीर छूटता है आत्मा सदैव अमर होती है। कही न कहीं फिर अवश्य मिलाप होता है। आभार गौरव सोनी ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!