ताज़ा ख़बरें

*महाशिवरात्रि पर सिंधी समाज द्वारा देर रात्रि तक श्रद्धालुओं को वितरित की प्रसादी, युवा पीढ़ी ने किया परम्परा का 69 वे वर्ष में निर्वाहन*

खास खबर...

*महाशिवरात्रि पर सिंधी समाज द्वारा देर रात्रि तक श्रद्धालुओं को वितरित की प्रसादी, युवा पीढ़ी ने किया परम्परा का 69 वे वर्ष में निर्वाहन*

खंडवा। महाशिवरात्रि पर्व पर प्राचीन आम्रकुंज रामेश्वर स्थित शिव मंदिरों में हजारों की तादाद में श्रद्धालुजन दर्शनार्थ पहुंचे, इन श्रद्धालुओं को सिंधी समाज के सहयोग से फरियाली प्रसादी का वितरण किया गया। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि खंडवा सिंधी समाज की युवा पीढ़ी ने समाज की 69 वर्षो प्राचीन परम्परा का निर्वाहन करते हुए आम्र कुंज स्थित मंदिरों में बुधवार महाशिवरात्रि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रात: 9 से देर रात्रि तक फरियाली प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन, शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार, एनके दवे, जगदीशचंद्र चौरे, मदन वर्मा, धीरज दवे, सुभाष मीणा आदि सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण की। इस कार्य में समाज के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुभक्तों के साथ आयोजन समिति के प्रेमी भाई हीरानी, भोलू माखीजा, निर्मल मंगवानी, कमल संतवानी, प्रकाश चंचलानी, हरीश लालवानी, डॉ. मुरली कोडवानी, कमल बजाज, लक्ष्मण बिनवानी, श्याम चंचलानी, आकाश लालवानी, महेश पेसवानी, भारत सिंह बान, ज्योति मंगवानी, सुशीला कोडवानी, दुर्गा बाई, गुड्डी नावानी आदि का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!