
जदयू ने किया विस्तारित बैठक,27 को होगा पटेल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन,भारी संख्या में अवश्य पधारें : दुर्गेश राय
समस्तीपुर (आससे)। मंगलवार को लोहिया आश्रम में जनता दल यूनाइटेड की एक विस्तारित बैठक जिला अध्यक्ष डॉक्टर दुर्गेश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, जिला पार्टी के पदाधिकारी गण, कार्यकारिणी के सदस्य गण, विधानसभा प्रभारी गण एवं पार्टी के प्रमुख साथियों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश पार्टी के मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने 27 फरवरी 2025 को पटेल मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले के हर पंचायत से एनडीए के कार्यकर्ताओं को पटेल मैदान में आने का निमंत्रण दिया। इस सम्मेलन में एनडीए के सभी घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं इस जिले से एनडीए के सभी सांसद, विधायक, पूर्व विधायक एवं एनडीए के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। जदयू के जिला अध्यक्ष डॉक्टर दुर्गेश राय ने कहा कि एनडीए का यह कार्यकर्ता सम्मेलन आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले के सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों के जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में उजियारपुर के पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी प्रमंडल प्रभारी भूमि पाल राय, पुर्व विधायक राजकुमार राय, विद्यासागर सिंह निषाद, मंजू कुमारी, बनारसी ठाकुर, धीरेन्द्र सिंह, रामचन्द्र सिंह कुशवाहा, रायबहादुर सिंह, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, शकुंतला वर्मा, प्रो तकी अख्तर, सुबोध कुमार सिंह, अनस रिजवान, राजीव सिंह, रंधीर कुमार, ठाकुर राजीव सिंह, अब्दुस समद खां, जिला सचिव संतोष कुमार साह, शिव शंकर महतो, अफजाल अहमद उर्फ उजाले, मो तौहीद अंसारी उर्फ नन्हें आदि मौजूद थे।