आगराउत्तर प्रदेश

बटेश्वर में लगेगी पूर्व पीएम अटल बिहारी की 65 फुट ऊंची विशाल प्रतिमा

बाह/आगरा फतेहपुर सीकरी के सांसद व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के प्रयासों से बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 65 फुट ऊंची विशाल प्रतिमा लगेगी।

सांसद राजकुमार चाहर ने जानकारी देते हुए बताया कि बाह विधानसभा क्षेत्र का बटेश्वर जो कि धार्मिक पवित्र स्थल है और इसके साथ ही भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव व जन्मस्थली है। इस भूमि पर उनकी विशाल भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जो कि 65 से 70 फुट ऊंची प्रतिमा होगी। सांसद चाहर ने कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने लोकसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी के जन्म स्थान बटेश्वर में उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित हो।

बता दें कि पिछले दिनों सांसद चाहर को पर्यटन विभाग और संस्कृति मंत्रालय का सदस्य बनाया गया था। उन्होंने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत से बात कर विशाल प्रतिमा बनाने की मांग की थी। प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने भी अटल जी की प्रतिमा के लिए सहमति जताई।सांसद चाहर ने कहा कि पिछले दिनों बटेश्वर के विकास के लिए उनके प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने 86 करोड़ रुपए स्वीकृत किये थे। सांसद चाहर ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है और कहा है कि जो सपना उन्होंने बटेश्वर को पर्यटन नगरी बनाने का देखा था और उसके लिए निरंतर प्रयास किए थे, वह पूरा हो रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!