सोनभद्र

दलित बस्तियों में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पहुंचकर भारत के संविधान और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बारे में दी जानकारी

महुली सोनभद्र रिपोर्ट( नितेश कुमार)भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के निमित्त भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी उर्फ बबलू चौधरी ने बुधवार को दलित बस्तियों में कैम्प के माध्यम से संविधान के बारे में बताया।

भाजपा के विंढमगंज मंडल में संविधान गौरव अभियान के निमित्त दलित बस्तियों में जाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी उर्फ बबलू चौधरी ने संबोधित करते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बारे में बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही देश की एक ऐसी पार्टी है जिसने बाबा साहब का असली सम्मान किया है , देश की जनता जान चुकी है कि बाबा साहब का और संविधान का किसी ने सम्मान किया है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सहित विरेन्द्र कनौजिया, अरविंद जायसवाल, अजय, रामदेव,अनंत देव, श्याम लाल, धर्मनाथ खरवार रामनिवास गौड़ शिवनारायण खरवार रंजीत सिंह गौड़, श्याम सुंदर घसीया पंकज गोस्वामी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!