Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

शेखपुरा खबर: दो दोस्त ने ईटे मार मार कर ली थी तीसरे की जान, 12 दिन बाद मामले का हुआ खुलासा, शेखपुरा में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

👉 रिपोर्टर:तरुण कुमार सिंह…
👉 लोकेशन: शेखपुरा( मैंहूस गांव )..
👉 शेखपुरा/ मैंहूंस / ईट से मार मार कर ली थी तीसरे की जान: शेखपुरा के मैंहूंस गांव से एक अजीब खबर निकलकर सामने आ रही है। मैंहूस गांव स्थित सुंदर सिंह कॉलेज के छत से बरामद शव मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चले कि गिरफ्तार आरोपियों में मैंहूस गांव निवासी स्वर्गीय नवीन सिंह का बेटा गुड्डू उर्फ विनीत कुमार और इस गांव का निवासी कारूराम का भांजा विकास कुमार बताया गया है।

👉 बताते चले कि गिरफ्तार विकास कुमार लखीसराय जिला के हलसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मतासी गांव निवासी शंकर राम का बेटा बताया गया है। जो अपने ननिहाल मेंहूंस में नाना नरेश राम के पास रहता है। छापेमारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने किया। अरुण कुमार ने बताया कि गुड्डू कुमार को बगल के कुरोनी गांव स्थित अपनी बहन के घर से गिरफ्तार किया गया है। वह गिरफ्तार के भाई से बहन के घर पर जाकर छिप था।

👉 बताते चले की जबकि विकास को उसके मामा के घर से पकड़ा गया है। थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि दोनों गिरफ्तार युवक मृतक के दोस्त बताए जा रहे हैं। तीनों मादक पदार्थ का अनियमित सेवन किया करते थे। 1 जून की देर शाम तीनों कॉलेज के ऊपरी मंजिल पर बैठकर मादक पदार्थों का सेवन कर रहे थे। इस दौरान तीनों के बीच विवाद हो गया और दोनों ने ईंट से धीरज की हत्या कर दी।
👉 दरअसल इसके बाद शव को ढक कर फरार हो गया। 1 जून से धीरज कुमार के पिता अवधेश राम उसकी खोज रहे थे। थाना में इसको लेकर शिकायत भी की गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद 7 जून को युवक की सडी गली लाश कालेज के छत से बरामद की गई।
👉 इसे भी पढ़ें : जागरूकता नई पहल किट का वितरण कर नव दंपति को दिया गया मिशन परिवार का संदेश।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!