Read Next 15 hours ago
हिंदू उत्सव समिति ने भंडारा आयोजकों के साथ की समीक्षा दिया धन्यवाद। 15 hours ago
किशोर दा के गीतों पर आधी रात तक उमडा संगीत प्रेमियों का सैलाब , यादगार बनी संगीत यादगार बनी संगीत कि शाम, गीतों पर झुमा खंडवा। 17 hours ago
*गौरव दिवस के समापन अवसर पर हुआ गीतांजलि कार्यक्रम* 17 hours ago
हाईवे पर दिख रहा आस्था का सैलाब 17 hours ago
माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज, सितंबर में होने वाले चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की उठी आवाज 18 hours ago
पिछले 24 घंटों में खालवा और पुनासा में दो-दो मिलीमीटर वर्षा हुई 18 hours ago
किसान सम्मान निधि” योजना के हितग्राही अपना ई-केवाईसी अपडेट करवा लें 18 hours ago
“जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य” विषय पर दिया गया प्रशिक्षण 18 hours ago
“मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान के तहत अधिकारियों का पहला दौरा 7 अगस्त को 18 hours ago
एस एन कॉलेज में आई सी आई सी आई बैंक की प्लेसमेंट ड्राइव सम्पन्न
खण्डवा @ ग्राम गुजली में श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का रविवार की सुबह शुरुआत की गई। आयोजन समिति ने रविवार, सुबह 8 बजे से भव्य कलश यात्रा एवं हनुमान मुर्ति का ग्राम में भम्रण किया गया। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह अपनी घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। कोई महिलाओं ने अपने घरों के सामने रंगोली बनाकर दीप प्रज्ज्वलित कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।अन्य अयोजन के साथ प्रायश्चित कर्म, मण्डल विधान, जलाधिवास कर्म किया गया। सोमवार से पूजन कर्म, धान्याधिवास, कर्म, महास्नान, शयनाधिवास भी किया गया। कल मंगलवार सुबह 8 बजे से प्राण प्रतिष्ठा कर्म, पूर्णाहुति एवं महाआरती की गई। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियों में रथ पर श्रीराम दरबार एवं वीर हनुमान, वानर,आदि के मनोरम दृश्य और ढोल-नगाड़ा,बैंड बाजा, झाल-डमरू संग युवाओं की टोली शोभायात्रा में शामिल लोगों के उत्साह को और दुगुना कर रहे थे। वही जय श्री सियाराम, जय श्री राम के जयघोष से श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे थे। यात्रा मार्ग में लोग भक्ति से ओत प्रोत थे। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्त्री, पुरुष एवं बच्चे लहर- लहर लहराए रे झंडा बजरंगबली का... आदि गीत गाते हुए और गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस मौके पर मंदिर के पुजारी पं. राजेन्द्र पगारे,नितेश शर्मा, श्याम शर्मा, मयंक भटोरे, अभिषेक बर्वे, के द्वारा विधि विधान से कार्यक्रम संपन्न करवाएगा मंगलवार को आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
Back to top button
error: Content is protected !!