आगरा में दावेदारों ने दिखाया दम , BJP कांग्रेस और सपा उम्मीदवारों ने भरा पर्चा लोकसभा चुनाव को लेकर अब सरगर्मी तेजी से आगे बढ़ने लगी है. सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रसार में जुट गए हैं. प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी रण उतारने की तैयारी में है. आगरा के जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह से ही नामांकन की सरगर्मी रही. भाजपा, सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर चुनाव रण का ऐलान किया. भारतीय जनता पार्टी के फतेहपुर सिकरी लोकसभा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने अपना नामांकन दाखिल किया. राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी काम हुए हैं. समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम पार्टी पदाधिकारी के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया. साथ ही लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि इस समय जनता भाजपा सरकार के ऊब चुकी है. लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है, शिक्षा का स्तर बिगड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आएंगे तो लोगों को रोजगार देंगे और शिक्षा के स्तर को सुधारने में काम करेंगे. समाजवादी पार्टी और विपक्ष का गठबंधन इस बार बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है और हमें पूरी उम्मीद है कि जनता हमारा साथ देगी और हम चुनाव जीतेंगे. फतेहपुर से कांग्रेस उम्मीदवार ने भरा पर्चा फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा पर्चा फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से पूर्व सैनिक और कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार पार्टी पदाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया. साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी रण का ऐलान कर दिया. रामनाथ सिकरवार ने कहा कि मैं देशी आदमी हूं और देशी बात करता हूं, लोगों की उम्मीद और इच्छाओं पर खड़ा रहूंगा, मैं पूर्व सैनिक हूं वर्दी पहनकर प्रचार करता हूं. कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं कि कभी वर्दी पर दाग नहीं लगने दूंगा और ना ही मेरे नाम के साथ जुड़े राम के नाम को बदनाम नही होने दूंगा, पहले अंग्रेजों का राज था अब अंग्रेज चले गए और काले रह गए हैं, अगर मैं सांसद बनता हूं तो काले अंग्रेजों पर काम किया जाएगा. आपको बता दें आग.
विशेष लोक अदालत की तैयारियों सम्बंधी समीक्षा बैठक सम्पन्न
10 hours ago
जय हिन्दू राष्ट्र कांवड़ यात्रा को लेकर लगातार बैठक चल रही है।
11 hours ago
*विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी मातृ शक्ति का एक दिवसीय वर्ग गणेश गौशाला में संपन्न हुआ*
11 hours ago
*श्री झूलेलाल मंदिर पर 40 दिन तक मचेगी धूम*
11 hours ago
विचार परिवर्तन क्रांति पद यात्रा निकली=गणेश भावसार
12 hours ago
*कोतवाली पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश कि अव्हेलना करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर कि गई सख्त कार्यवाही।*
12 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत द्वितीय दिवस विद्यालय एवं महाविद्यालय में रील, शॉर्ट फिल्म, पम्पलेट वितरित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ*
12 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा अभियोजन अधिकारी से समन्वय कर दोषी को दंडित कराने की सार्थक कार्यवाही करते हुए पिछले 12 दिन मे समस्त न्यायालय मे विचाराधीन 158 प्रकरण का निराकरण कर 75 प्रकरण मे दण्डादेश किया गया*
12 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाया गया स्कूल बस चेकिंग अभियान*
12 hours ago
जनप्रतिनिधि और प्रभारी मंत्री सीएम से मिलकर बनाएं विकास योजना।