जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार के लिए लगातार दोनों दल के बड़े नेता बस्तर पहुंच रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनाव प्रचार के लिए बस्तर पहुंचे. उन्होंने बस्तर ब्लॉक के लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के लिए वोट मांगा. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार काे जमकर कोसा.
राहुल गांधी ने कहा, हम आपको आदिवासी कहते हैं मोदी आपको वनवासी कहते हैं. हिदुस्तान में जब कोई नहीं था तब आदिवासी यहां वास करते थे, यहां के जल जंगल सब पर उनका हक था. जो आपको वनवासी कहते हैं वो हिदुस्तान का हिस्सा नहीं मानते. हम आपके लिए पेशा कानून लाए, मनरेगा लाए, भाजपा के लोग आरएसएस के लोग आपके विचार भरोसा पर आक्रमण करते हैं, हिंदुस्तान में जंगल कम हो रहा है. यह जंगल जमीन मोदी जी अडानी को पकड़ा रहे हैं. ये चाहते हैं कि आप बड़े शहरों में ना जाए, बड़ी कंपनियों में काम ना करें, लेकिन हम चाहते हैं आप आगे बढ़े.
राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी कभी समंदर के अंदर घुस जाते हैं पूजा करते हैं. कोविड में थाली बजाओ कहते हैं, जब सांसे नहीं चल रही थी लाशें रखने की जगह नहीं थी, जब थाली से काम नहीं चला तब कहते हैं मोबाइल का टॉर्च जलाओ. जब मजदूर उस वक्त घर वापस जा रहे थे उस वक्त दिल्ली की सरकार ने कोई मदद नहीं की. सारा सुविधा अडानी अंबानी को दे देते हैं. किसी भी राज्य में चले जाओ सब कहते हैं सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई है.
उन्होंने कहा, राम मंदिर का उदघाटन हुआ. देश के राष्ट्रपति आदिवासी है उनको मना कर दिया कि आप राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं आएगी, ये मैसेज पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया. भाजपा के लोग आदिवासी के ऊपर पेशाब करते हैं, ये है आदिवासियों की स्थिति, आदिवासियों से उनका जल जंगल छीनना चाहते हैं. भाजपा अपना पूरा धन अडानी अम्बानी को दे दिए. कांग्रेस 5 काम करने जा रही है, बेरोजगारी 30 लाख रिक्त पद है, 30 लाख पद को हमारी सरकार बनते ही आपके हवाले कर देंगे. हम आपके लिए मनरेगा लाये थे जिससे करोड़ों लोगों को लाभ मिला, अब हम अप्रेंटिशिप लाने वाले हैं, जिससे हिंदुस्तान के सभी पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को एक साल की नौकरी मिलेगी. उनकी ट्रेनिग होगी और उनके खाते में 1 लाख रुपए डाला जाएगा. वो अच्छे काम कर रहे हैं तो उन्हीं संस्था में उनकी नौकरी पक्की होगी.
राहुल गांधी ने कहा, गरीब लोगों को कभी भी नौकरी से निकाल दिया जाता है, अब कांग्रेस ठेकेदार पद्धति को बंद कर रही है. अब आपको ठेकेदार से नौकरी नहीं मिलेगी परमानेंट नौकरी होगी. हमारी सरकार आते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. हम महिलाओं की जिंदगी बदलना चाहते हैं, नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों को पैसा दिया, जब वो अरबपति को दे सकते हैं तो हम अपने महिलाओं को क्यों नहीं दे सकते. जो गरीब रेखा में आते हैं ऐसे सर्वे करवा के एक परिवार से एक महिला को चुना जाएगा, जिसके खाते में महीने में 8500 और साल में 1 रुपए लाख डाले जाएंगे. एक झटके में हम हिंदुस्तान से गरीबी मिटा देंगे.
उन्होंने कहा, महिलाओं को 50 % आरक्षण नौकरियों में देने जा रहे हैं. नरेंद्र मोदी कहते हैं हम आदिवासी को भागीदारी देते हैं, लेकिन आदिवासी किसी अधिकारी पद पर है तो उनकी भागीदारी 10 पैसे की होती है. देश का पूरा का पूरा धन 8 10 लोगों के पास जा रहा है. जाति जनगणना के बाद यह पता चल जाएगा कि कितना धन किसके पास है. हिंदुस्तान के 90 % लोग बड़ी कंपनियों में नहीं है. राहुल गांधी ने कवासी लखमा के पक्ष में वोट मांगते हुए अपना संबोधन समाप्त किया.
*देहदानी स्व कांता बेन पटेल को गार्ड ऑफ ऑनर से दी अंतिम बिदाई*
12 hours ago
महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के तहत आदिनाथ जयंती पर जैन छात्रावास परिवार द्वारा दी गई भजनों की प्रस्तुति,
12 hours ago
अधिकारों के प्रति जागरूक हों महिलाएं, तभी होगा सशक्त समाज का निर्माण, ,,प्रवीण शर्मा,,
17 hours ago
ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खदीजा खान का चयन।
18 hours ago
Checking out the World of Online Casino Real Money in the United States
18 hours ago
अफ्तार पार्टी का आयोजन बड़ोद रमजान माह के मुबारक मौके पर रोजा इफ्तार पार्टियों का आयोजन चल रहा है
18 hours ago
सीडीओ सान्या छावड़ा ने कछौना ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण . लापरवाही पर कई कर्मियों को थमाया नोटिस . #हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा ने आज गुरुवार विकास खंड कछौना का सघन निरीक्षण किया। फाइलों को अच्छे तरीके से न रखने, मनरेगा में पटल सहायकों की कार्य शिथिलता व पशु चिकित्सालय में दवाओं को सही ढंग से न रखने के कारण संबंधित कर्मियों को कारण बताओं नोटिस द्वारा प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा ने खंड विकास अधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया, मनरेगा कक्ष में पटल सहायक द्वारा नेम प्लेट न लगी होने पर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों में लाभार्थियों की मजदूरी की शेष धनराशि पर सही जानकारी कर्मी नहीं बता सके, ज्यादातर मनरेगा कर्मी हड़ताल के चलते नदारद रहें। प्रधानमंत्री आवास योजना पात्रता सूची 2025-26 की अभी तक पात्रता सूची का प्रकाशन न होने के विषय में जानकारी नहीं ली। जिससे काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी दर-दर भटक रहे हैं। आवास योजना की सही जानकारी न देने पर संबंधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी की। इसके बाद शिकायत पटल पर कर्मी से जानकारी ली। अलग-अलग तहसील दिवस आईजीआरएस, मुख्यमंत्री जनता दर्शन, जिला अधिकारी जनता दर्शन, जन सूचना अलग-अलग रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया। समाज कल्याण एडीओ से समाज कल्याण द्वारा संचालित योजना सामूहिक शादी, पेंशन, ऋण पत्रावली आदि की प्रगति जानी। स्थापना पटल से संबंधित सभी रजिस्टरों का गहनता से निरीक्षण किया। भृमण पंजिका में सही तरीके से डाटा न लिखने पर दो बीटी लघु सिंचाई विभाग के कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। ई-ऑफिस अभी तक नहीं चालू होने पर जानकारी ली। विकास खंड कार्यालय के प्रांगण में ज्यादातर आवास जर्जर अवस्था में पड़े हैं। इस विषय में बताया एक समिति का गठित कर भवनों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य कराया जाएगा। पंचायत कार्यालय का निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का सही ढंग से रखरखाव की जानकारी ली। सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, कूड़ा घर, आंगनबाड़ी केन्द्रों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। वही ग्राम सभाओं में संचालित अधिकांश सामुदायिक शौचालय कागजों पर चल रहे हैं। कई वर्षों से ग्राम सभा कुकुही में क्षेत्र पंचायत से बना सामुदायिक शौचालय अधूरा पड़ा है। जिससे पास पड़े प्रांगण में दूर-दराज से खेलने आने वाले युवाओं को काफी दिक्कत होती है। एक ग्राम सभा में जमीनी विवाद के कारण सामुदायिक शौचालय बंद पड़ा है। जन्म प्रमाण पत्रों की धीमी प्रगति की रिपोर्ट की जानकारी ली। जन्म प्रमाण पत्र के एक सैकड़ा आवेदन ब्लॉक मुख्यालय से तहसील तक कई महीनो से लम्बित हैं, आवेदक मुख्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। जिससे आवेदक दर-दर भटक रहे हैं। इस ज्वलंत मुद्दे पर मुख्य विकास अधिकारी ने द टेलीकास्ट को बताया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया से वार्ता कर शीघ्र हल निकलेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय का निरीक्षण किया, महिला समूहों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली, ब्लॉक परिसर में महिला समूह द्वारा संचालित शिव प्रेरणा कैफेटेरिया का निरीक्षण किया। पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया, जिसमें दवाओं का सही ढंग से रखरखाव न होने पर फार्मासिस्ट को कारण बचाव नोटिस जारी किया। परिषदीय स्कूलों के प्रवेश व शिक्षा से जोड़ने के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र कछौना में कई महीनो से आधार केंद्र बंद चल रहा है। जिससे काफी असुविधा होती है। इस विषय में बताया जानकारी कर शीघ्र चालू किया जाएगा। वही बताया ब्लॉक परिसर में भी आधार केंद्र स्थापित कर सक्रिय है। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र, एडीओ पंचायत संतोष कुमार, ग्राम सचिव राजेश त्यागी, एडीओ आईएसबी रविंद्र कुमार, खंड प्रेरक स्मिता सिंह सहित ब्लॉक कर्मी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष कुमार मौजूद रहें। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की दर्जनों प्रमुख समस्याएं रोस्टर के अनुसार ग्राम सचिवों का ग्राम सचिवालय में न बैठना, जल मिशन के तहत कराए गए अधूरे कार्य, लीकेज समस्या, गलियों में सड़कों की दुर्दशा, गड्ढे, काफी संख्या में बहुउद्देश्यीय केंद्र, सामुदायिक भवन, जर्जर अवस्था में पड़े हैं। परिवार रजिस्टर का अभी तक ऑनलाइन प्रक्रिया न होना, मनरेगा कर्मियों को कई माह से मानदेय न मिलना, विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, पेड़ पौधों का रखरखाव के अभाव में सुख कर खत्म हो जाना, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सारस हॉट, बाजारों के कोई विकास कार्य न होना। ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं में खेलकूद मैदान अनुप्रयोगी व अवैध कब्जा, प्रत्येक ग्राम सभा अन्नपूर्णा भवन का न बनाना, डिजिटल लाइब्रेरी, विकासखंड कार्यालय में दिव्यांग शौचालय न होना, गौशालाओं की दुर्दशा व चारागाह की भूमि पर अभी तक हरा चारा की बुवाई न होना, काफी संख्या में पारिवारिक लाभ योजना के लाभार्थियों को लाभ नहीं मिलना, ग्रामीण क्षेत्र में साधन सहकारी समितियां के कर्मियों के न होने से सुचारू से संचालन न होना आदि विषयों पर जानकारी लेना मुनासिब नहीं समझा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की आम जनमानस का जीवन प्रभावित है। गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, रोजगार के अवसर न मुहैया होने के कारण ग्रामीण दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं। #रिपोर्ट: विवेक गुप्ता
18 hours ago
Lorem ipsum dolor sit amet
20 hours ago
गैस सिलेंडर से संबंधीत शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
1 day ago
पहली बार रात्रि कालीन महापौर ट्रॉफी का आयोजन जीमखाना क्रिकेट मैदान पर हो रहा है।