उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थ नगर-घर जा रहे अधिवक्ता पर हमला, जख्मी

बांसी। नगर क्षेत्र के गांगुली चौराहे पर युवक ने रविवार की देर शाम एक अधिवक्ता पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार की है। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के इंदिरानगर गांगुली मोहल्ला निवासी एडवोकेट फिरोज खान ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रविवार रात लगभग आठ बजे वह एक निमंत्रण से अपने घर के लिए लौट रहे थे, जैसे ही यह गांगुली रोड पर स्थित हॉस्पिटल के पास पहुंचे। इसी समय साजिश के तहत उनके मोहल्ला निवासी फैसल ने लाठी डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह अपनी बाइक से गिर गए उसके बावजूद भी उन्हें लोहे के सरिया से आरोपी पीटता रहा।

फिरोज ने तहरीर में कहा है कि आरोपी काफी मनबढ़ किस्म का युवक है। इस संबंध में कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया है कि तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले का मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!