Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

शिक्षिका का आरोप खण्ड शिक्षा अधिकारी मेरे साथ करते हैं दुर्व्यवहार

यह भी आरोप रोस्टर से नहीं लगती ड्यूटी

 

 

 

जौनपुर ।करंजाकला विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय हरदीपुर में तैनात एक शिक्षिका ने खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए शिकायती पत्र देते हुए लिखा है कि अध्यापिका के साथ मां होने का हवाला देते हुए बच्चे के उपचार के लिए अवकाश मांगी है।

करंजाकला हरदीपुर में तैनात शिक्षिका  ने बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल को प्रार्थना पत्र देते हुए करंजाकला के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पर दुर्व्यवहार करने अभद्रता करने धमकाने का आरोप लगाया है कहां की विगत एक सप्ताह में आरओ समीक्षा अधिकारी यु,पी,पी की संपन्न हुई तीन परीक्षाओं में लगातार ड्यूटी लगा दिया गया। जिससे दुधमुहे बच्चें को दूसरे के पास छोड़कर जाना पड़ा। जिससे बच्चे तबीयत बाद में बहुत खराब हो गई । बीईओ से बार-बार गुहार लगाती रही कि उन्हें रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाए। उन्हें टारगेट कर परेशान ना किया जाए लेकिन वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए ड्यूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने ड्यूटी किया। खंड शिक्षा अधिकारी से शिक्षिका ने बीमार बच्चें की देखभाल के लिए अवकाश की मांग की। लेकिन मेरी एक नहीं सुनी गई अंत में बीएसए से उन्हें राहत मिली । इसके अलावा कई शिक्षकों ने नाम ने छापने की शर्त पर यह बताया कि कंरजाकला खंड शिक्षा कार्यालय में कुछ शिक्षको के साथ बीईओ भेदभाव करते है। शिक्षक की रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी नहीं लगाई गई और कई शिक्षकों को परेशान भी किया गया। डाल्हनपुर खंड शिक्षा कार्यालय पर एआरपी बैठकर वहां बाबू स्तर के मामलो की डीलिंग करता है। शिक्षिका ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी दुर्व्यवहार करने की शिकायत मैंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से कर दिया है । मुझे परेशान किया जा रहा है उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

 

वही इस मामले में पूछे जाने पर बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने बताया कि शिक्षिका हमारे पास आयी थी,उसे अवकाश दे दिया गया ,उसके शिकायत पर हमने बीईओ से पूछताछ की,और उन्हे महिलाओ के साथ सलीके से बातचीत करने के लिये सचेत किया है। हालाकि महिला बीईओ से छूट्टी माग रही थी ,परीक्षाओ का प्रेशर था,ड्यूटी भी जरूरी थी,बस छूट्टी न मिलने से ऐसा आरोप लगाई है।बीईओ अनुभवी है,अभद्र व्यवहार नही कर सकते हैशिक्षिका,को भी समझाया कि पढाने पर ध्यान दे छूट्टी पर नह’ नौकरी को नौकरी तरह करनी होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!