रिपोर्ट अतुल शुक्ला हरदोई,
रिश्तेदारी में बेटी की शादी के कार्ड बांट रहे पिता की बाइक ट्रक में सामने से जा टकराई ।इस हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसा शनिवार की सुबह हरदोई सांडी रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बिलग्राम कोतवाली के दुर्गागंज निवासी अनीस बेटे , हनीफ, हबीब , हकीज , हफिक ,हमीद, के अलावा दो बेटियां परवीन व यास्मीन हैं। भांजे सलमान ने बताया । अनीस गांव में ही कपड़ो की सिलाई करता था। उसकी छोटी बेटी यास्मीन की अप्रैल में बालामऊ में शादी होना तय था। अनीस उसी की तैयारी में जुटा था। इसी सिलसिला में रिश्तेदारी में कार्ड बाटने के लिए।हरदोई आया था। बही से शनिवार को बाइक से अपने गांव जा रहा था । उसी बीच उसकी बाइक हरदोई सांडी रोड़ पर एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक में सामने से जोर दार टक्कर हो गई । हादसे में अनीस बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया। वहा पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया ।लेकिन वहा पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई । अनीस के पास से बरामद मोबाइल के नम्बर ट्रेस किए और उसके बारे में जानकारी जुटाई । उधर हादसे की जानकारी लगते ही अनीस के रोते बिलखते घर वाले पहुंचे। पुलिस हादसे की जांच कर रही हैं। हरदोई सांडी रोड़ पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक में सामने से टकराए बाइक सवार अनीस के दोनों पैर कट गए।हादसे खबर पाकर पहुंची पुलिस को उसका एक पैर मिला जबकि दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन फिर भी उसका पता नही चल सका।







