Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन हुआ, योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही

विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन हुआ, योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही
विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन हुआ, योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राही

महासमुन्द। केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन सरायपाली नगर को मंडी प्रांगण में किया गया। शिविर में अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी उपस्थित थीं। वहीं इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेताओं के साथ नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल, जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर,पूर्व विधायक रामलाल चौहान , स्वर्ण सिंह सलूजा गुंजन अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी ओंकारेश्वर सिंग जनपद पंचायत के कार्यपालन अधिकारी अमित कुमार हालदार, फूड इंस्पेक्टर सुशीला उपस्थित थे।

अतिथियों द्वारा शिविर के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया गया कि नागरिकों की आवश्यकताओं को पूरा करने और दैनिक जीवन यापन को सहज बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थितथे। जिनके द्वारा नागरिगणों की जरूरत, समस्याओं के लिए स्टॉल लगाए गए थे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में प्रमुख रूप से चिवराकुटा इंडेन गैस एजेंसी के द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 42 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन निशुल्क वितरण किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!