लहार ब्रेकिंग
मां मंगला देवी का पुनर्स्थापना दिवस 24 फरवरी शनिवार को
लगाया जाएगा छप्पन भोग
सजेगा मां का दिव्य दरबार
सभी भक्त जनों को सूचित किया जाता है कि क्षेत्र के भक्तों की आस्था का केंद्र लहार नगर के ह्रदय स्थल मां मंगला देवी मंदिर में विराजमान इष्ट दायिनी जगतजननी मां मंगला मैया का 22 वां पुनर्स्थापना दिवस दिनांक 24 फरवरी शनिवार को मनाया जाएगा इस अवसर पर मां का छप्पन भोग लगाया जाएगा तथा दिव्य दरबार सजाया जाएगा,इस अवसर पर सुबह 7 बजे मां मंगला मैया का अभिषेक किया जाएगा एवं हवन पूजन किया जाएगा एवं दोपहर 2 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा , मंदिर समिति द्वारा भक्त जनों से अपील की है कि इस पुनीत अवसर पर सभी भक्त जन मां मंगला मैया के पुनर्स्थापना कार्यक्रम में सपरिवार पधार कर पुण्य लाभ अर्जित करें एवं जो भी भक्त जन उक्त कार्यक्रम में दान देना चाहे वह मन्दिर पर दान देकर रसीद प्राप्त करे
दान देने एवं अन्य जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं
आनंद महाते
9179876957
कपिल झा
7694947373










