- रायबरेली से राहुल कुमार की रिपोर्ट
- वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
भाजपाइयों ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जाने के बाद गंगाजल से धुलकर पवित्र की सड़क
रायबरेली-बछरावां मुख्य चौराहे पर कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बछरावां से जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे की सड़क को धोया। पुरूष कार्यकर्ताओं के साथ साथ महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रही । भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म का विरोध करने वाले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उनके जो अपवित्र विचार बछरावां की सड़कों पर – गूंजे हैं। उसको मिटाने के लिए हम लोगों ने कस्बे की सड़कों को गंगाजल से धोया है।
जिससे बछरावां कस्बा सनातन विरोधियों की वाणी से अपवित्र न हो सके । भाजपाइयों ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने पर राहुल गांधी और उनकी पार्टी को आड़े हाथों लिया और उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ढकोसला बताते हुए 2024 में रायबरेली में कमल खिलाने की बात कही I इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष बछरावां परवेश वर्मा हरिओम चतुर्वेदी सुभम जायसवाल आशुतोष रावत मनीष गुप्ता अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे








