
सिद्धार्थनगर. सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे दिन मुख्य अतिथि मंत्री आयुष चिकित्सा एवं खाद रसद, (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार के दयाशंकर मिश्र दयालु जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कन्हैया पासवान उपस्थित रहे। सांसद खेल महाकुंभ के संयोजक सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार प्रजापति ने किया।
मुख्य अतिथि मंत्री आयुष चिकित्सा एवं खाद रसद, (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार के दयाशंकर मिश्र दयालु ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महाकुंभ उदयमान खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने का सुनहरा अवसर और उचित प्लेटफार्म है। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट कर सभी के आगमन के लिए कृतज्ञता ज्ञापित की।
आज के कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह,अजय उपाध्याय, हेमंत जायसवाल, डिग्री कॉलेज एजुकेशन के अध्यक्ष मुमताज अहमद, एसपी अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य बबलू साहनी, जिला पंचायत सदस्य दिलीप कनौजिया, मंडल अध्यक्ष रामेश्वरी, प्रधान संघ के अध्यक्ष गंगा मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा पूर्व नगर अध्यक्ष राजस्थान मिश्रा, रेड क्रॉस से ऋषि सिंह, विजय सिंह, सूर्योदय के प्रबंधक डॉ विजय बहादुर चौधरी, कुलदीप द्विवेदी, संपूर्णानंद पांडेय, राकेश पांडेय, कैफे रिजवी, बजरंगी गोस्वामी, दीपेंद्र चौधरी, पद्माकर मनी, हरिशंकर सिंह, जितेंद्र चौधरी, मान बहादुर सिंह, मनीष साहनी, रामपाल मौर्य, अमरेश मिश्रा, रजनीश सिंह उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय संसद खेल महाकुंभ के दूसरे दिन कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन, फुटबॉल के साथ-साथ पैरा सांसद खेल महाकुंभ का भी आयोजन किया गया। पैरा सांसद खेल महाकुंभ के अंतर्गत दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच रस्सा कस्सी का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में जाहिद और टीम नौगढ़ विजेता रही तथा आनंद प्रकाश एवं टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में अमृत एंड टीम नौगढ़ विजेता रही और मुस्कान और टीम शोहरतगढ़ उपविजेता रही। दिव्यांग खिलाड़ियों की ट्राई साइकिल दौड़ का भी आयोजन किया गया जिसमें उसका बाजार के गौतम प्रथम, शाहनवाज आलम द्वितीय और उसका बाजार की सरस्वती चंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग शतरंज आयोजन में शक्तिमान कसौधन विजेता रहे और सिद्धार्थ शुक्ला उप विजेता रहे। शतरंज के जूनियर वर्ग में शिवशांत विजेता और शौर्य ओझा उपविजेता रहे। फुटबॉल में पुरुष वर्ग में सिद्धार्थ नगर फुटबॉल क्लब 0-4 से विजेता रहे और कपिलवस्तु उप विजेता रही। कबड्डी पुरुष वर्ग में किसान इंटरमीडिएट कॉलेज उसका बाजार 23- 12 से विजेता और सोहास बाजार उपविजेता रही। बैडमिंटन एकल जूनियर बालिका वर्ग में एंजेल विजेता और प्राजंलि उपविजेता रही। बैडमिंटन डबल्स जूनियर बालिका वर्ग में एंजेल और प्रांजल विजेता तथा एकता और सुधा उपविजेता रहीं।











