
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ के कुशल निर्देशन में उ0नि0 श्याम मोहन त्रिपाठी मय टीम द्वारा मुखवीर की सूचना पर एक व्यक्ति को “शिवपति डिग्री कालेज शोहरतगढ़” के पास से समय करीब शाम 05.00 बजे 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा (मनः प्रभावी औषधि) के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 39/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त–सहमूद पुत्र जमाल निवासी वार्ड न0 9 आर्य नगर कस्वा व थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर।
बरामदगी का विवरण– 01 KG 200 Gram अवैध गांजा (मनः प्रभावी औषधि) बरामद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
प्र0नि0 राज कुमार पाण्डेय थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर,
उ0नि0 श्याम मोहन त्रिपाठी,
का0 दीपक गौड़,का0 अमित सिह।