जनपद सिद्धार्थनगर के भारत नेपाल सीमा 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर द्वारा सीमाचौकी स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I जानकारी देते हुए श्री उज्जल दत्ता, कमांडेंट, 43वी वाहिनी ने बताया कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का भी माध्यम है। खेलने से हमारे शरीर की शक्ति बढ़ती है और हम तंदुरुस्त रहते हैं। इसके साथ ही, खेल हमें अनुशासन और नैतिकता की महत्वपूर्ण शिक्षाएं भी प्रदान करता है। खेल का महत्व सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं होता बल्कि यह हमारे मनोविज्ञानिक विकास के लिए भी आवश्यक है। खेल खेलने से हमारा मन ताजगी और सक्रियता से भर जाता है। यह हमारी मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है और हमें खुश और स्वस्थ रखता है। खेल से संगटन और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं । खेल हमारे शारीरिक दक्षता और क्षमता को बढ़ाता है। यह हमारे हृदय को मजबूत बनाता है, रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है और हमारा ऊर्जा स्तर बढ़ता है। इसी क्रम में 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर द्वारा सीमाचौकी स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के तहत सीमा चौकी बजहा में सीमा चौकी बजहा और खुनवा के बीच कबड्डी मैच का आयोजन किया गया I इस रोमांचक खेल में सीमा चौकी खुनवा ने सीमा चौकी बजहा से 06 पॉइंट से विजयी हुयी I इस प्रतियोगिता के दौरान निरीक्षक अशोक कुमार मीना और अन्य कार्मिक उपस्थित रहे I
2,501 1 minute read













