
*लायन्स भोजन सेवा केन्द्र के ग्राउंड फ्लोर हेतु भूमिपूजन आज*
खण्डवा। लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर के नवीन भवन के ग्राउंड फ्लोर निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार 12 मई 2026 को प्रातः 9.30 बजे किया जाएगा। नारायण बाहेती ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम जिला चिकित्सालय परिसर स्थित लायन्स भोजन सेवा केन्द्र के पास आयोजित होगा।
यह निर्माण कार्य श्रीमती चंदा देवी अत्रिवाल की प्रेरणा से श्री राजीव अत्रिवाल खण्डवा (अमेरिका)के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, मंत्री कुंवर डॉ. विजयशाह एवं खण्डवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में गेट एरिया वाइस लीडर लायन कुलभूषण मित्तल एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खण्डेलवाल शामिल होंगे। वहीं अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती कंचन तनवे, महापौर श्रीमती अमृता यादव, नगर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रणवीर सिंह चावला, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट 26-27 लायन जयप्रकाश त्रिपाठी, रीजन चेयरपर्सन लायन राजीव मालवीय एवं झोन चेयरपर्सन लायन अणिमा उबेजा उपस्थित रहेंगे। समाजसेवी सुनील जैन लायंस क्लब को बधाई देते देते हुए बताया कि लायंस क्लब की पूरी टीम द्वारा जा समाज सेवा के कार्य तो किए जाते हैं। राष्ट्रीय मिशन के कार्य में भी लायन क्लब के पदाधिकारी सदैव सक्रिय होकर कार्य करते हैं। साइंस क्लब द्वारा लायंस भजन सेवा केंद्र के माध्यम से कई वर्षों से मारीजो,मरीज के परिजन एवं जरूरतमंदों को प्रतिदिन भोजन निशुल्क करवाया जा रहा है। यह एक सराहनीय एवं पुण्य कार्य है। श्री बाहेती ने बताया कि लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा 26 वर्षो से लायन्स भोजन सेवा केंद्र का संचालन किया जा रहा है जिसमे प्रतिदिन 250 से अधिक ग्रामीण क्षेत्रो से आये मरीजो के परिजन निःशुल्क भोजन का लाभ लेते है। वर्तमान स्थान पर पार्किंग प्रस्तावित होने से पास में ही नया भवन बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजन में चेयरमैन गांधी प्रसाद गदले, को-चेयरमैन नारायण बाहेती, को-चेयरमैन राजीव शर्मा, कार्यक्रम संयोजक लायन गुरजीत सिंह उबेजा एवं सह संयोजक अखिलेश गुप्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
लायन्स क्लब खण्डवा अध्यक्ष आशा उपाध्याय, सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल कोषाध्यक्ष पवन लाड़ लियो क्लब खण्डवा के अध्यक्ष सुमित परिहार,सचिव अभिषु शर्मा,कोषाध्यक्ष केतन वर्मा ने सभी सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं सेवाभावीजनों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।तैयारी बैठक में पदाधिकारियों के साथ ही लायन्स भोजन सेवा समिति के घनश्याम वाधवा,बलिराम तिरोले,सनत श्रीमाली,रेखा रामस्नेही, सुशीला गदले आदि उपस्थित रहे।









