जिले मे आबकारी एक्ट एवं सट्टा एक्ट के प्रकरण में 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 12 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 03 मई 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 02.05.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली के आरोपी मनोज पिता अशोक पाटील उम्र 39 वर्ष निवासी माता चौक खंडवा के कब्जे से देशी प्लेन शराब के 40 क्वाटर सीलबंद प्रत्येक 180 एमएल के कुल कीमती 2800/-रूपये की जप्त की गई। थाना नर्मदानगर के आरोपी गोविन्द पिता मदन जाति भीलाला उम्र 26 वर्ष निवासी बिहारीपुरा थाना धनगांव के कब्जे से एक प्लास्टिक की कैन में 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1000/-रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 02.05.2026 को थाना नर्मदानगर के आरोपीगण 1. नानकराम मालाकार पिता धन्नालाल मालाकार उम्र 40 वर्ष निवासी इमलीपुरा पुनासा, 2. अनिल सांवनेर निवासी पुनासा के कब्जे से सट्टा अंक पर्ची, कार्बन व नगदी 900/-रु सट्टा पाना करते हुये पकडे गये, जिसके द्वारा अनिल सांवनेर द्वारा मजदूरी पर सट्टा पाना लेख कर देना बताया। उक्त दोनो आरोपियों के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 02.05.2026 को 12 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 06 प्रकरणों में 06 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 04 प्रकरणों में 08 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 09 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,519 1 minute read






