उत्तर प्रदेशफतेहपुर

फतेहपुर जनपद की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया शादी का झांसा देकर करता था शोषण

*फतेहपुर में शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार*

 

फतेहपुर। जिले के राधानगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और अब जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। पीड़िता के अनुसार जिले के राधानगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक युवती ने ऋषि कुमार पुत्र सुरेश कुमार, निवासी रेल बाजार थाना कोतवाली, जिला फतेहपुर पर शादी का झांसा देकर करीब 3 वर्षों से लगातार शारीरिक शोषण करने और अब जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी पिछले करीब तीन वर्षों से शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह उसे किराये के कमरे में गंगानगर में रखता रहा, लेकिन शादी की बात टालता रहा।  हाल ही में जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के पास उसके निजी फोटो और वीडियो हैं, जिनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।मामले की जानकारी जब पीड़िता ने अपने परिजनों को दी, तो आरोपी और उसके साथियों द्वारा उन्हें भी धमकाने का आरोप है। पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्जकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर इस मामले में राधा नगर थाना प्रभारी का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम उनके संज्ञान में है, उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को थाने बुलाया गया है, किंतु अभी तक हाजिर नहीं हुआ है, होमगार्ड ड्यूटी होने के कारण व्यस्तता कुछ अधिक है। जल्द ही इस मामले में आरोपी युवक को थाने में बुलाकर आगे की विधिक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!