
कादरचौक में गर्मी से राहतः ग्राम प्रधान के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर 21 अप्रैल 2026
गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्राम पंचायत कादरचौक के ग्राम प्रधान दिनेश कुमार उर्फ धारा भैया के अथक प्रयासों से गांव को एक और ट्रांसफार्मर की सौगात मिली है।
ग्राम प्रधान ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलकर बिजली समस्या के समाधान की मांग रखी थी। उनके प्रयास रंग लाए और विभाग ने गांव में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर दी।
नए ट्रांसफार्मर से ओवरलोड की समस्या खत्म होगी और भीषण गर्मी में ग्रामीणों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के इस कार्य की सराहना की











