
खण्डवा//
खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत खंडवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों का निरीक्षण किया। यह प्रशिक्षण वर्ग 11 एवं 12 अप्रेल को गणेश गौशाला मांगलिक परिसर एवं लक्की गार्डन में आयोजित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान विधायक तनवे ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली एवं जनसेवा के मूल मंत्रों से अवगत कराया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, जिला मंत्री प्रशांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु जैन, मंडल अध्यक्ष स्नेहा पाराशर, रोहित मिश्रा, शेखर वर्मा, लोकेंद्र सिंह गौड़, विशाल छाबड़ा, यज्ञेश खेड़े सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









