CHHATTISGARH

सदभावना चौक के निकट महिला की हत्या के मामले में सरगुजा पुलिस द्वारा की गई अब तक की कार्यवाही की सूचना।

विकास कुमार सोनी

सदभावना चौक के निकट महिला की हत्या के मामले में सरगुजा पुलिस द्वारा की गई अब तक की कार्यवाही की सूचना।

दिनांक 03/04/2026/अम्बिकापुर जिला सरगुजा/ प्रातः थाना कोतवाली पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि एक महिला का शव सदभावना चौक निकट रिंग रोड किनारे एक मटन दुकान के झाला में है, सूचना से वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया, मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे घटनास्थल पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत फॉरेंसिक टीम के साथ थाना कोतवाली, मणिपुर, साइबर सेल अंबिकापुर की पुलिस टीम पहुंचकर मौक़े की सघन जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा मामले मे अग्रिम कार्यवाही करते हुए शव का पंचनामा कार्यवाही करने पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। प्रकरण में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 217/2026 धारा 64(2),103(1) बी. एन. एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा दौरान जांच विवेचना घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया जिसमें दिनांक 03/04/26 की रात्रि मे मृतिका एवं आरोपी घटना स्थल की और आते दिखाई दिए है। मृतिका की पहचान कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया, एवं आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की गई है। पुलिस को मुखबिर सूचना से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतिका एवं मामले का आरोपी दोनों अंबिकापुर में कबाड़ बीनकर अपनी आजीविका चलाते एवं खानाबदोश जीवन व्यतीत करते थे।

शहर के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर घटना 03/04/26 की रात्रि 01 बजे के बाद की है जिसमें आरोपी घटना स्थल से करीब 05:30 बजे समलाया मंदिर की ओर जाते दिखा है, आरोपी एक किराना स्टोर के सामने सोने के बाद करीब 07:36 में सदभावना चौक से होते हुए महामाया मंदिर के पास गया। कुछ देर बाद चांदनी चौक, प्रतापपुर चौक, गांधी चौक होते हुए मनेंद्रगढ़ रोड में विशुनपुर के रास्ते रेलवे स्टेशन गया है। अंतिम बार रेलवे स्टेशन अंबिकापुर के सीसीटीवी फूटेज में दिनांक 03/04/26 को 11:03 बजे देखा गया है। मुखबिर से प्राप्त सूचना अनुसार आरोपी पैदल चलते हुए रेलवे स्टेशन से काली घाट, कोलडीहा, पिलखा पहाड़ की और से होते हुए कमलपुर से विश्रामपुर रेलवे स्टेशन की ओर गया है। थाना कोतवाली, साइबर सेल मणिपुर, थाना गांधीनगर की पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए आरोपी की पता तलाश की जा रही है। आरोपी हल्के बैगनी रंग का फुल टी शर्ट, काले रंग का पैंट पहने सिर पर नीले रंग का कपड़ा बांधे हुए खाली पैर घूम रहा है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु लगातार छापेमार कार्यवाही की जा रही है, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायगा।

उक्त आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु किसी भी नागरिक के पास सार्थक सूचना होने पर सरगुजा पुलिस के नम्बरो पर सूचित करने की अपील की जाती है।

आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु सार्थक सूचना प्रदान करने हेतु संपर्क नंबर :-

(01) थाना कोतवाली :- 9479193508

(02) कंट्रोल रूम अंबिकापुर:- 9479193599

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!