ताज़ा ख़बरें

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत बलड़ी में शिविर सम्पन्न

खास खबर

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत बलड़ी में शिविर सम्पन्न

खण्डवा//“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन विकासखंड स्तरीय शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार को बलड़ी में विकासखण्ड स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत किल्लौद के सरंपच, जनपद सदस्य तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलड़ी, श्री जितेन्द्र सिंह ठाकुर, तहसीलदार श्री धनजी गढवाल मौजूद थे। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 10, राजस्व विभाग के 10, महिला एवं बाल विकास विभाग के 6, आयुष्मान कार्ड के लिए 20, उद्यानिकी विभाग के 2, प्रधानमंत्री आवास के लिए 10, मनरेगा योजना के अंतर्गत कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए। सम्बंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा इन प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!