ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच द्वारा हिंदू नववर्ष सेवा सहयोग एवं संकल्प के साथ सद्भावना से मनाया गया*

खास खबर

*सद्भावना मंच द्वारा हिंदू नववर्ष सेवा सहयोग एवं संकल्प के साथ सद्भावना से मनाया गया*

खंडवा। सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा मालीकुआं स्थित मंच कार्यालय में हिंदू नववर्ष को सेवा सहयोग एवं संकल्प के साथ सद्भावना के साथ मिठाई बांटकर मनाया गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच संस्थापक प्रमोद जैन व्दारा उपस्थित सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि मंच व्दारा आप सभी की उपस्थिति में हमेशा सद्भावना के कार्य किए गए और आज हम इसी संकल्प को ओर आगे बढायेगें। अतीत को भूलकर भविष्य को गले लगाने का मौका है। नए साल में आपको शांति, प्यार और हंसी खुशी की शुभकामनाएं। इस मौके पर अनेक मंच सदस्यों द्वारा कराओके पर हिंदू नव वर्ष का गीतों के माध्यम से स्वागत किया। इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद पाल तोमर, ओम पिल्लै, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, सुनील चौरे, डॉ एमएम कुरेशी, अनूप शर्मा, देवेंद्र जैन, एनके दवे, गणेश भावसार, त्रिलोक चौधरी, रजत सोहनी, राधेश्याम शाक्य, मुरली कोडवानी, अर्जुन बुंदेला, आकांक्षा सिसोदिया, नदीम रायल, मनीष गुप्ता, दीपक चाकरे, अशोक पारवानी, कमल नागपाल, महेश मूलचंदानी, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि सहित अनेक मंच के सदस्य, गणमान्यजनों ने उपस्थित होकर एक दूसरे को गले मिलकर मिठाई खिलाते हुए बधाइयां दी गयी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!