अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

योजना में काम की गारंटी, समय पर मजदूरी का भुगतान और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए: कांग्रेस

योजना में काम की गारंटी, समय पर मजदूरी का भुगतान और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए: कांग्रेस

 

दिनांक 13 फरवरी 2026-बदायूँ: मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और योजना में किए गए हालिया बदलावों को वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को बदायूँ में कांग्रेसियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा कादर चौक ब्लॉक के ग्राम ककोड़ा से उझानी तक 15 किलोमीटर तक की निकाली। जिला शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से निकाली पदयात्रा का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह, शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर एवं जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पदयात्रा में मुख्यातिथि निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल मौजूद रहे पदयात्रा विधानसभा शेखूपुर के ब्लॉक कादरचौक ग्राम ककोड़ा से शुरू होकर ग्राम निधानपुर, गफ्फार नगला, रेवा, खिरिया बाकरपुर, पतौरा, बुर्रा फरीदपुर, फतेहपुर, नरऊं, उझानी नगर में अम्बेडकर पार्क तक पहुंची। जहां पर राष्ट्रगान गया कर पदयात्रा का समापन किया, पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का झंडा और महात्मा गांधी का चित्र लिए हुए थे। वे मनरेगा के मूल स्वरूप की बहाली और हालिया संशोधनों को निरस्त करने की मांग कर रहे थे। पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है। योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना उनके विचारों और श्रमिक हितों का अपमान है। उन्होंने मांग की कि योजना में काम की गारंटी, समय पर मजदूरी का भुगतान और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। साथ ही हाल में किए गए सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाएं। इस अवसर पर मुन्ना लाल सागर, सुनीता सिंह ने कहा कांग्रेस हमेशा से श्रमिकों और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। मनरेगा के मूल स्वरूप से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकार से योजना को पूर्ववत लागू करने की मांग की। चौपाल सभाओं पर संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने किया जिला सचिव उपासना चौहान ने भी विचार व्यक्त किये। मुख्य रूप से जिला सचिव वीरपाल यादव, कप्तान सिंह, उझानी नगर अध्यक्ष रियासत खान, उझानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगतसोनपाल वर्मा, छात्र नेता अरबाज़ रजी, जिला महासचिव इगलास हुसैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रसार भारती के सचिव मुन्नालाल पाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सेवादल यूथ ब्रिगेड के उपाध्यक्ष शफी अहमद ,मुजाहिद, शमसुल , श्याम पाल, समाजसेवी विनोद यादव, नरेंद्र कुमार , धीरपाल सिंह,संत कुमार, नरेश कुमार,निरंजन सिंहआदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!