आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 01 रिक्त पद पर दावा आपत्ति आमंत्रित
सूरजपुर/11 फरवरी 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना सूरजपुर अन्तर्गत 16 दिसंबर 2025 को आगंनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र के 01 पद पर रिक्त हेतु विज्ञापन प्रकाशित कर 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन प्राप्त किया गया था। आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों के आधार पर विकास खण्ड स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा तैयार अंतिम (प्रावधिक) चयन सूची सर्व साधारण की सूचना हेतु एतदद्वारा जारी (प्रकाशित) की जाती है।
इस सूची के विरुद्ध किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की कोई दावा आपत्ति हो तो वे अपना दावा आपत्ति सुसंगत दस्तावेजो के साथ 25 फरवरी 2026 को कार्यालयील समय में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समयावधि के पश्चात दावा आपत्ति स्वीकृत नहीं किये जायेंगें।
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दावा आपत्ति में कोई भी ऐसा नवीन दस्तावेज जो पूर्व में आवेदन के साथ जमा नही किया गया है, स्वीकार्य नहीं किये जायेंगें। केवल वही दस्तावेज स्वीकार्य किये जावेंगे जो आपके आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेज को प्रमाणित अथवा स्पष्ट करता हो।






