CHHATTISGARH

चैत्र नवरात्र व कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारी को लेकर लोकन्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ ने ली बैठक

विकास कुमार सोनी

चैत्र नवरात्र व कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारी को लेकर लोकन्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ ने ली बैठक

सूरजपुर/11 फरवरी 2026/ आगामी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जिले के मां बागेश्वरी कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र व कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की लिए आज न्यू सर्किट हाउस में लोकन्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ द्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, सूरजपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री सत्यनारायण सिंह, सूरजपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष श्री ओंकार पाण्डेय, कुदरगढ़ ट्रस्ट के सदस्य व जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, डीएफओ डी.पी साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले, एडिसनल एएसपी श्री योगेश देवागंन, एएसडीएम श्रीमती चांदनी कंवर व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में चैत्र नवरात्र व कुदरगढ़ महोत्सव को ध्यान में रखतें हुए महत्वपूर्ण बिंदुओ पर चर्चा की गई। चैत्र नवरात्र व कुदरगढ़ महोत्सव के दौरान तैयारियों की रूपरेखा व प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें बिजली, पानी, स्वच्छता, पार्किंग व शौचालय जैसे विषयों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने की ंबात कही गई। कुदरगढ़ मंदिर के परिक्षेत्र और महोत्व स्थल पर कचड़ा प्रबंधन को लेकर विशेष रूप से एहतिहात बरतने की बात कही गई। इसके साथ ही नागरिकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित करने को लेकर विभिन्न मुद्दों, दिए गए सुझावों एवं कार्य योजना पर चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!