त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु सेक्टर अधिकारी नियुक्त
सूरजपुर/26 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रेना जमील ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन जून 2026 के तहत जिले में पंच के 06 पद, सरपंच के 03 पद तथा जनपद पंचायत सदस्य के 02 पदों हेतु 01 जून 2026 को होने वाले मतदान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।
विकासखण्ड सूरजपुर
विकासखण्ड सूरजपुर अन्तर्गत सेक्टर क्रमांक 01 सिलफिली के लिए श्री अमित राय, उपयंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सूरजपुर को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके क्षेत्राधिकार में ग्राम पंचायत सिलफिली के मतदान केन्द्र क्रमांक 148 (प्रा.शा. बंगालीपारा, सिलफिली) तथा ग्राम पंचायत अनुजनगर के मतदान केन्द्र क्रमांक 226 (प्रा.शा. पटेलपारा, अनुजनगर) सम्मिलित हैं।
विकासखण्ड भैयाथान
विकासखण्ड भैयाथान अन्तर्गत सेक्टर क्रमांक 01 लक्ष्मीपुर के लिए श्री फुलसाय मरावी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, भैयाथान को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके अधीन ग्राम पंचायत चुनगड़ी के मतदान केन्द्र क्रमांक 112, 113 एवं 114 (प्रा.शा. भवन चुनगड़ी, मा.शा. भवन चुनगड़ी एवं प्रा.शा. भवन चुनगड़ी-खोखापारा) तथा ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 130, 131 एवं 132 (प्रा.शा. भवन लक्ष्मीपुर एवं मा.शा. भवन लक्ष्मीपुर) रहेंगे।
विकासखण्ड रामानुजनगर-
विकासखण्ड रामानुजनगर अन्तर्गत सेक्टर क्रमांक 01 परशुरामपुर के लिए श्री मनोज जायसवाल, बी.आर.सी., रामानुजनगर को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके क्षेत्राधिकार में ग्राम पंचायत परसापारा (मतदान केन्द्र क्रमांक 12 पंचायत भवन परसापारा), ग्राम पंचायत सुमेरपुर (मतदान केन्द्र क्रमांक 57 एवं 58 प्रा.शा. गुरहीपारा सुमेरपुर एवं प्रा.शा. अतिरिक्त कमरा सुमेरपुर), ग्राम पंचायत अक्षयपुर (मतदान केन्द्र क्रमांक 137 प्रा.शा. भवन अक्षयपुर), ग्राम पंचायत सेन्दुरी (मतदान केन्द्र क्रमांक 164 पंचायत भवन सेन्दुरी) तथा ग्राम पंचायत परशुरामपुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 196, 199 एवं 200 (प्रा.शा. भवन हरिजनपारा, हाई स्कूल भवन परशुरामपुर-1 एवं परशुरामपुर-2) सम्मिलित हैं।
विकासखण्ड प्रतापपुर
विकासखण्ड प्रतापपुर अन्तर्गत सेक्टर क्रमांक 01 पहाड़करवां के लिए श्री मुन्नु सिंह ध्रुर्वे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रतापपुर को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके अधीन ग्राम पंचायत पहाड़करवां का मतदान केन्द्र क्रमांक 34 (प्राथमिक शाला भवन पहाड़करवां) रहेगा।
सेक्टर अधिकारियों को विशेष निर्देश-
जारी आदेश में सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र का भ्रमण कर प्रतिवेदन अपने रिटर्निंग आफिसर को प्रस्तुत करेंगे ।












