CHHATTISGARH

छालीवुड और क्रिकेट का संगम: CIPL सीजन-3 का धमाकेदार आगाज 25 मई से! 6 टीमों के बीच होगा मुकाबला, फिल्मी टाइटंस टीम में विकास सिंह का चयन।

रायगढ़ । बिलासपुर का रघुराज स्टेडियम एक बार फिर रोशनी और रोमांच से जगमगाने जा रहा है।

छालीवुड और क्रिकेट का संगम: CIPL सीजन-3 का धमाकेदार आगाज 25 मई से! 6 टीमों के बीच होगा मुकाबला, फिल्मी टाइटंस टीम में विकास सिंह का चयन।

त्रिलोक न्यूज जिला रायगढ़ संवाददाता- रमेश चौहान 

रायगढ़ । बिलासपुर का रघुराज स्टेडियम एक बार फिर रोशनी और रोमांच से जगमगाने जा रहा है। सीआईपीएल (छालीवुड इंडस्ट्रीज प्रीमियर लीग) सीजन-3 का शुभारंभ 25 मई से फ्लड लाइट मैचों के साथ होने जा रहा है। फिल्मी सितारों और क्रिकेट के जुनून का यह अनोखा संगम दर्शकों को एक बार फिर रोमांच की चरम सीमा तक ले जाने के लिए तैयार है।

सीआईपीएल में इस बार रायगढ़ के लिए गर्व का बड़ा मौका सामने आया है। शहर के होनहार खिलाड़ी विकास सिंह का चयन इस सीजन में फिल्मी टाइटंस टीम में हुआ है, जिसे मशहूर निर्देशक शांतनु पाटनवर लीड कर रहे हैं। शांतनु जी की भी जन्मभूमि रायगढ़ ही है यह उपलब्धि न सिर्फ विकास सिंह के लिए, बल्कि पूरे रायगढ़ के लिए गर्व की बात है। विकास सिंह सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने प्रेमयुद्ध, जवानी जिंदाबाद, और सरफिरा जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अब 19 जून को रिलीज होने वाली फिल्म बलि में वे एक बिल्कुल अलग और दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। जिसके निर्देशक गंगासागर पंडा जी हैं। सीआईपीएल में इस बार 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनमें बॉक्स ऑफिस ब्लेजर, फिल्मी टाइटन्स, स्क्रीन वॉरियर्स , स्टार समसेरा, सिने स्टार, सेलेब स्ट्राइकर के नाम शामिल है।

आपको बता दें कि पिछले सीजन में विकास सिंह ने बालोद बुल्स टीम से खेलते हुए अपनी ऑलराउंड परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया था। गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन के चलते इस बार ऑक्शन में उन्हें खास तवज्जो मिली और फिल्मी टाइटंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। 

अब नजरें 25 मई पर टिकी हैं, जब रघुराज स्टेडियम की रोशनी में छालीवुड और क्रिकेट का यह संगम एक बार फिर इतिहास रचेगा… और रायगढ़ का बेटा विकास सिंह मैदान में अपना जलवा बिखेरते नजर आएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!