रिपोर्टर: अमित दीक्षित जिला ब्यूरो चीफ
पीलीभीत। जनपद के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा होने से बाल-बाल बच गया। यहाँ एक तेज रफ्तार ईको वैन अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विद्युत पोल टूटकर सीधे वैन के ऊपर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, मामला रायपुर से जगतपुर आने वाले मार्ग का है। बताया जा रहा है कि ईको वैन काफी तेज गति में थी, जिसके चलते चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी। पोल गिरने के बाद वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
चालक मौके से फरार
हादसे के तुरंत बाद चालक वैन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और विद्युत विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुँच गए। विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करवाई।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वैन में अन्य लोग सवार थे या नहीं। फिलहाल, सड़क से मलबा हटाकर यातायात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।














