ताज़ा ख़बरें

खंडवा पहुंचीं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने विधायक फूलसिंह बरैया के बयान पर किया कटाक्ष।

कहा , उनके भी घर में बेटी नहीं पैदा हुई है? उनको खुद सोचना चाहिए कि मैं महिलाओं पर ऐसा कमेंट क्यों करूं?..इस्तीफा देना चाहिए।

खंडवा पहुंचीं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने विधायक फूलसिंह बरैया के बयान पर किया कटाक्ष।
कहा , उनके भी घर में बेटी नहीं पैदा हुई है? उनको खुद सोचना चाहिए कि मैं महिलाओं पर ऐसा कमेंट क्यों करूं?..इस्तीफा देना चाहिए।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे को बताया ओछी राजनीति।

खंडवा पहुंची केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शनि मंदिर एवं दादाजी धाम पहुंचकर किए दर्शन।

खंडवा। प्रवास पर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे को ओछी राजनीति करार दिया और कहा कि मृतकों के परिजन के साथ संवेदनाएं हैं। लेकिन, ये भी बात है कि किसी ने जानबूझकर पानी में जहर नहीं मिलाया था। वहीं, कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के बयान पर तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने बयान को महिलाओं का अपमान बताते हुए बरैया से इस्तीफे की मांग की।
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि फूलसिंह बरैया को खुद सोचना चाहिए कि वे महिलाओं को लेकर इस तरह की टिप्पणी क्यों कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उनके घर में बेटी नहीं है? सावित्री ठाकुर ने कहा कि ऐसे बयान समाज में स्वीकार्य नहीं हैं और सभी को इसका विरोध करना चाहिए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा पहुंची केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने खंडवा के शनी मंदिर एवं दादाजी धाम पहुंचकर दर्शन कर देश की सुख समृद्धि खुशहाली के लिए धुनि माई में आहुती दी। दादाजी धाम पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत दादाजी धाम के ट्रस्टी सुभाष नागोरी धर्मेंद्र बजाज के साथ ही सेवादास पटेल आशीष चुटकुले सुनील जैन ने भी किया। धर्मेंद्र बजाज ने नए मंदिर के नक्शे का मॉडल भी केंद्रीय मंत्री को दिखाकर प्रसाद दी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पत्रकारों से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने विधायक बरैया के बयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी गंदी मानसिकता की बातें कांग्रेस में ही है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। हमारे यहां महिलाओं का सम्मान होता है। नारी वंदन विधेयक पास किया गया है, पंच से सरपंच तक 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया गया है और आगे विधानसभा व लोकसभा में भी महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को कुर्सी का खतरा नजर आ रहा है, इसी वजह से वे इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे को भी उन्होंने ओछी राजनीति करार दिया। सावित्री ठाकुर ने कहा कि इंदौर में जो मौतें हुईं हैं, उनसे दुःख है। लेकिन, किसी ने जानबूझकर पानी में जहर नहीं मिलाया था। कांग्रेस अपनी गंदी मानसिकता के साथ इसमें भी राजनीति कर रही है। किसी गरीब की मौत हुई है और आप उस पर राजनीति कर रहे हो जो लगत है। मौत हुई है तो आप कार्रवाई की बात कर सकते है लेकिन इस पर राजनीति करना गलत है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!