अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

सरसता दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी, बदायूं की ओर से एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बदायूं सरसता दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी, बदायूं की ओर से एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आंबेडकर पार्क, महिला अस्पताल के सामने, बदायूं में किया गया, जहाँ खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत महिला अस्पताल में नवजात शिशुओं की माताओं तथा अस्पताल परिसर में उपस्थित गरीब एवं जरूरतमंद बंधुओं को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता और संतोष की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

इस उपलक्ष में मातृ शक्ति विभाग संयोजिका श्रीमती किरन सिंह सिसौदिया ,जिला संयोजिका प्रतिभा गुप्ता जी सह संयोजिका दीप्ति कमलेश जी कंचन सक्सेना जी ,ममता ठाकुर शिवानी जी समीक्षा जीऔर विश्व हिंदू परिषद की जिला उपाध्यक्ष श्री महिषा सिंह जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी जी उज्ज्वल गुप्ता जी जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह सह मंत्री राजेश बाबू ,जिला कोषाध्यक्ष नीरज कोचर विशेष संपर्क प्रमुख नीरज शर्मा जी राजेश सपडा जी देवकी नंदन शर्मा जीआदि इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाते हुए पूर्ण सहयोग किया ।

इस अवसर पर क्षत्रिय समाज की जिला संयोजिका श्रीमती महिषा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी सद्भाव, करुणा और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और सेवा भाव का परिचय दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!