ताज़ा ख़बरें

संघ के शताब्दी वर्षों के अंतर्गत माखन बस्ती का विशाल हिंदू सम्मेलन संपन्न।

खास खबर

संघ के शताब्दी वर्षों के अंतर्गत माखन बस्ती का विशाल हिंदू सम्मेलन संपन्न।

सम्मेलन में वक्ताओं ने रखी अपनी बात, बच्चों ने दी धार्मिक सांस्कृतिक प्रस्तुति।

खंडवा। संघ शताब्दि वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में माखन बस्ती में विशाल हिन्दु सम्मेलन जुना राममंदिर प्रांगण में गुरुवार को आयोजित हुआ।जिसमें राम गंज वार्ड , बुधवारा वार्ड , हरिगंज वार्ड , ब्राह्मण पुरी वार्ड के हिन्दु बंधु शामिल हुये। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि माखन बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन में भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम में बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम , गरबा , गनगौर नृत्य , भजन मंडली द्वारा भजन का आयोजन हुआ।
सामाजिक समरसता के भाव को लेकर कुटुम्ब प्रबोधन विषय पर मातृ शक्ति प्रमिला अरोराजी ने अपना विषय रखा। आज की आवश्यकता पर्यावरणबचाओ, स्वदेशी , समरसता आदि विषय पर समाज प्रमुख प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डा. सुभाष जैनी ने अपने विचार रखे। प्रमुख वक्ता जीवन जी घाकड ने संघ के १०० वर्षो में संघ ने क्या किया सनातन,सशक्त भारत आदि विषय पर अपने विचार शानदार तरीके से प्रस्तुत किये।
संत श्याम आष्टेकर जी ने हिंदू एकता पर अपनी बात रखी। सम्मेलन संयोजक दिनेश पालीवाल ने सभी अतिथियों का परिचय दिया। सम्मेलन का संचालन सह संयोजक गिरीश बजाज द्वारा किया गया। आभार योगिता माहेश्वरी द्वारा माना गया। माखन बस्ती के साथी रविन्द जोहरी , नितिश बजाज , रक्षा माहेश्वरी , अमित पालीवाल , प्रदीप करोड़ी , गोविन्द सोनी ने कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई। सम्मेलन में समाज प्रमुख डॉ. सुभाष जैनी , डां दिलिप जैन, रमणीकलाल बजाज , संतोष पालीवाल, श्याम शाह, सुरेन्द्र सोलंकी ,बबलू जी , योगेन्द्र जोशी , प्रशांत मोदी , श्याम आस्टेकर , प्रमिला अरोरा , जिला संघ चालक जीवन जी घाकड मंच पर विराजमान थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!