जिले मे जिले मे अवैध शराब प्रकरण मे 06 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
14 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 03 जनवरी 2026
अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन मे दिनांक 02.01.2026 को कुल 01 गिरफ़्तारी, 02 स्थाई, 03 जमानती वारंट विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 02.01.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना थाना जावर के आरोपी कपिल पिता धर्मेन्द्र फरकले उम्र 29 साल निवासी ग्राम रनगाँव थाना जावर के कब्जे से एक प्लास्टिक की सफेद रंग की थैली मे कच्ची हाथ भट्टी महुआ शऱाब की 20 पन्नियो, कुल शराब 10 लीटर कुल कीमती 1000/-रुपये की जप्त की गई। थाना मूंदी के आरोपी अशोक पिता हिरालाल जायस्वाल उम्र 54 साल निवासी ग्राम जलकुआ के कब्जे से 17 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 1360/-रूपये की जप्त की गई| थाना मांधाता की आरोपिया ममताबाई पति जगत करोले जाति भीलाला उम्र 38 साल निवासी इनपुन पुनर्वासके कब्जे से 08 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 800/-रुपये की जप्त की गई। थाना धनगांव के आरोपी भगवानदास उर्फ बबलु पिता प्रहलाद राठौड जाति नायक 35 साल निवासी अमोदा के कब्जे से 12 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1200 रूपये की जप्त की गई। थाना हरसूद के आरोपी रामस्वरूप पिता कोदरसिंह मण्डलोई जाति जादम निवासी ग्राम ब्रम्हदड़ हाल वार्ड नंबर 07 नया हरसूद द्वारा अवैध शराब बेची जा रही थी जिसके कब्जे से 25 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन कीमती करीब 1750/- रूपये की जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी दिलीप पिता महेश जाति लोधा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कालापाठा दिलीप के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 12 लीटर कीमती 600/-रुपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 02.01.2026 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 12 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 5400/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 02.01.2026 को कुल 14 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 05 प्रकरणों मे 06 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 02 प्रकरणों मे 02 अनावेदकों के विरुद्ध,धारा 170 BNSS के तहत 05 प्रकरणों मे 06 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 09 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,504 2 minutes read











