ताज़ा ख़बरें

मंत्री डॉ.शाह ने स्वच्छता मित्रों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

खास खबर

मंत्री डॉ.शाह ने स्वच्छता मित्रों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

खण्डवा//प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को खालवा विकासखंड के ग्राम रोशनी में आयोजित कार्यक्रम में “स्वच्छता मित्र आपके द्वार” योजना के तहत कुल 4 दोपहिया स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन गौड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद थे। ग्राम खारकला, रोशनी, खालवा एवं आशापुर के स्वच्छता मित्रों के वाहनों को इस अवसर पर रवाना किया गया।
जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर गौड़ा ने इस अवसर पर बताया कि ये स्वच्छता मित्र अपने-अपने क्षेत्र के गांवो में सामुदायिक शौचालय एवं व्यक्तिगत शौचालयों की साफ सफाई का कार्य करेंगे। इसके लिए इन्हें सामुदायिक शौचालय की स्वच्छता के लिए 200 रुपए तथा व्यक्तिगत शौचालय की स्वच्छता के लिए 50 रुपए का भुगतान करना होगा। इस अवसर पर बताया गया कि प्रत्येक स्वच्छता मित्र को 16700 लागत की स्वच्छता किट प्रदान की गई है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!