
अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत महापुरुषो की प्रतिमाओं की सफाई के साथ हुआ स्वच्छता अभियान।
श्रद्धेय अटलजी ने पोखरण परमाणु परीक्षण कर देश की शक्ति को बढ़ाया, ,जिलाअध्यक्ष श्री तोमर,
देश के विकास में अटल जी द्वारा दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए जनता ने उन्हें दिल में जगह दी हे, ,,महापौर अमृता यादव,,
खंडवा। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के पावन अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर महापौर अमृता अमर यादव के आथित्य में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत अटल जी की जन्म जयंती की एक दिन पूर्व मंगलवार को नगर में सभी भाजपा के वरिष्ठजनो एवं कार्यकर्ताओं ने शहर में स्थापित महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी, श्री अग्रसेन महाराज जी, पंडित भगवंतराव मंडलोई जी एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी महात्मा गांधी जी की प्रतिमाओं की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भारत रत्न श्री अटल जी की शताब्दी जन्म जयंती 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अलग-अलग सामाजिक कार्यों के तहत मनाई जा रही है, मंगलवार को इस दौरान सभी प्रतिमाओं की साफ सफाई के साथ प्रतिमाओं पर पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि अटल जी सुशासन के प्रतीक है उनका पूरा जीवन सुचेता से परिपूर्ण रहा है जनसंध के प्रमुख सदस्य रहे और भाजपा का जब गठन हुआ तब पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे, अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में पोखरण परमाणु परीक्षण से देश की शक्ति को बढ़ाया, वहीं प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत शहरों से गांव तक पक्की सड़कों का जाल बिछाया। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और कारगिल विजय जैसी ऐतिहासिक उपलब्धि भी श्रद्धेय अटल जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं। इस अवसर महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि आज युवा पीढ़ी को यह बताने की आवश्यकता है कि अटल जी ने देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया है, तमाम विदेशी बंदिशो के बावजूद अटल जी ने राष्ट्र प्रथम की भावना पर कार्य करते हुए परमाणु परीक्षण करवाया, परीक्षण के पश्चात कुछ देशों द्वारा भारत पर प्रतिबंध लगाने की बात सामने आई लेकिन वे अटल इरादों के साथ भारत को विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य करते रहे, देश के विकास के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान की वजह से देश की जनता उन्हें अपने दिलों में बसाती हें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर खंडवा महापौर अमृता अमर यादव, कार्यक्रम के जिला संयोजक सुधांशु जैन, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ,विधानसभा के संयोजक तपन डोगरे,अनूप पटेल , हरीश कोटवाले जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु चौरे,जिला कोषाअध्यक्ष गणेश गुरबाणी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, राजपाल सिंह चौहान, पुनीत चौरसिया, श्रुति जैन,रोशनी गोलकर, सुनील जैन, पीयूष कैलाशी,आशीष राजपूत,भरत पटेल (गोलू) ऋरंगी उपाध्याय सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।








