ताज़ा ख़बरें

जिला अस्पताल में अमाशय में छेद का सफल लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन किया

खास ख़बर

जिला अस्पताल में अमाशय में छेद का सफल लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन किया

खण्डवा//सलमान पिता सहजुल्ला उम्र 20 वर्ष बिहार राज्य से खण्डवा में मजदूरी करने आए थे। पिछले दिनों अचानक सलमान के पेट में गंभीर दर्द, उल्टी बुखार एवं पेट फूलने जैसी समस्या हुई, तो उनके परिजन श्री दादाजी धुनीवाले जिला अस्पताल सह नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में लेकर आए। अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अरुण कुमार पारगी एसोसिएट प्रोफेसर सर्जरी विभाग ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और सोनोग्राफी, सिटी स्कैन तथा अन्य जांच करवाईं, तो पता चला कि सलमान के अमाशय में छेद है। उन्होंने तत्काल एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. यदुनंदन, डॉ. भारती के सहयोग से मरीज का एडवांस मिनिमल लैप्रोस्कोपिक पद्धति से बिना बड़ा चीरा लगाए ऑपरेशन किया और मरीज की जान बचाई। डॉक्टर पारगी ने बताया कि ऑपरेशन अत्यधिक जटिल था। इस तरह का यह ऑपरेशन पूरे निमाड़ क्षेत्र में दूरबीन पद्धति से पहली बार किया गया। अब सलमान पूरी तरह स्वस्थ है तथा जिला अस्पताल के डॉक्टर्स एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की टीम के कार्य व्यवहार की सराहना करते हुए टीम का आभार प्रकट करता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!