अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

समाचार पत्रों में फर्जी क्लीनिको की खबर प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग बदायूं की टीम ने की ताबड़तोड़ छापेमारी 

समाचार पत्रों में फर्जी क्लीनिको की खबर प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य विभाग बदायूं की टीम ने की ताबड़तोड़ छापेमारी

 

बदायूं: जगत ब्लॉक क्षेत्र में उपरोक्त विषयक शिकायत कर्ता सुखवीर सिंह पुत्र होमेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पडौलिया ब्लाक जगत के द्वारा दिनांक 27 नवंबर 2025 को अपंजिकृत चिकित्सक संजीव कुमार के विरूद्ध अवैध रूप से क्लीनिक संचालन करने की शिकायत की गयी थी। जिसके संबंध मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम के नोडल अधिकारी पंजीकृत चिकित्सा डॉ नवनीत कुमार डिप्टी सी.एम.ओ. एवं बाबू नितिन कुमार ने अवगत कराया है कि अधोहस्ताक्षरी के द्वारा दिनांक 10 दिसंबर 2025 को उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान झोलाछाप डॉक्टर संजीव कुमार के विरूद्ध अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करते हुये मौके पर पाये गये। अधोहस्ताक्षरी के द्वारा उनसे बैध चिकित्सकीय प्रमाण पत्र दिखाने हेतु कहा गया परंतु उनके द्वारा किसी भी प्रकार का चिकित्सकीय प्रमाण पत्र उपलब्ध नही कराया गया। अधोहस्ताक्षरी के द्वारा मौके पर क्लीनिक को सील कर दिया गया एवं नोटिस के माध्यम से 11 दिसंबर 2025 तक वांछित प्रमाण पत्र कार्यालय मे प्रस्तुत करने हेतु दिया गया है।

इधर थाना बिनावर क्षेत्र में राधा बल्लभ क्लीनिक मलगॉव के विरूद्व समाचार पत्र मे प्रकाशित खबर को संज्ञान लेते हुये अधोहस्ताक्षरी के द्वारा श्री राधा बल्लभ क्लीनिक मलगाँव का औचक निरीक्षण किया गया था। जिसमें निरीक्षण के दौरान क्लीनक’ मौके पर बंद पाया गया अधोहस्ताक्षरी के द्वारा उक्त क्लीनिक पर नोटिस चस्पा करते हुये से दिनांक 11 दिसंबर 2025 तक वांछित प्रमाण पत्र कार्यालय मे प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। सम्बन्धित के द्वारा वांछित प्रमाण पत्र प्रेषित न करने पर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!