
जनपद बदायूं के कुल 53 छात्र-छात्राओंविद्याज्ञान स्कूल प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा स्टेज प्रथम सत्र 2026-27 हेतु परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को हुई थी, जिसका परिणाम 9 दिसंबर, 2025 को घोषित किया गया, ने सफलता पाई, जिसमें बालिका 26 और बालक 27 सफल रहे। बालक वर्ग में ब्लॉक कादरचौक के न्याय पंचायत बाराचिर्रा के प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया का छात्र रोहित शाक्य पुत्र वीरपाल पुत्र खुशीराम ने विद्या ज्ञान परीक्षा में सफलता पाई, जिसको ग्राम प्रधान द्वारा आज पुरस्कृत किया गया साथ ही छात्र रोहित शाक्य और उसके पिता वीरपाल एवं दादा खुशीराम को माला पहनकर सम्मानित किया गया। छात्र रोहित शाक्य ने सफलता का श्रेय अपने गुरु काजिम अली एवं अपने परिवार के सदस्यों को दिया । इस शुभ अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक जमीर अहमद, सहायक अध्यापक काजिम अली, शिक्षामित्र सुनीता देवी, आंगनवाड़ी सहायिका गीता देवी, रसोईयां गीता व कमलेश, प्रधान पति बादाम सिंह एवं गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।











