ताज़ा ख़बरें

थाना मूंदी द्वारा नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार

खास खबर

थाना मूंदी द्वारा नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार
खंडवा, 23 नवंबर 2025

पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा गंभीर अपराध के आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिंह गवली के निर्देशन में थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया के नेतृत्व में थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 517/25 धारा 64(1),65(1),332(बी) B.N.S. ¾,7/8 पॉक्सो एक्ट में आरोपी सूरज पिता दद्दू अस्तरे जाति भिलाला उम्र 21 साल निवासी जुलवानिया थाना धनगांव को गिर. किया गया।
घटना का विवरण :- फरियादिया (पीड़िता) ने थाना मूंदी पर अपराध क्रमांक 517/25 धारा 64(1),65(1),332(बी) B.N.S. ¾,7/8 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था। विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना मिली कि संदेही आरोपी सनावद बस स्टेंड पर है। निरीक्षक राजेन्द्र नरवरिया थाना प्रभारी मूंदी के नेतृत्व में उनि अरूण पाटिल, प्रआर. 336 महेश वास्कले टीम गठित कर सनावद रवाना किया गया आरोपी सूरज की बस स्टेंड सनावद पर तलाश करते मिला आरोपी को हिरासत मे लिया गया प्रकरण के संबंध आरोपी से पूछताछ की गयी जिसने जुर्म करना स्वीकार किया बाद आऱोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसे दिनांक 23.11.2025 को न्यायालय खण्डवा पेश किया गया न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला जेल खण्डवा भेजा गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!