पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों की ली गई अपराध समीक्षा बैठक एवं दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश
खंडवा, 08 नवंबर 2025
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा दिनांक 08.11.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा मे जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की उपस्थिति मे त्योहारों के शांतिपूर्वक सम्पन्न होने के पश्चात जिले के अपराधों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक मे जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, एसडीओपी मूँदी श्री मनोहर गवली, एसडीओपी हरसूद श्री लोकेश सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री महेश कुमार दुबे एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले के लंबित अपराधों की समीक्षा करते हुए थानों मे लंबित अपराध एवं चालान के शीघ्र निराकरण करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये। संपत्ति संबंधी अपराधों मे अधिक से अधिक पतारसी कर माल मशरुका की बरामदगी हेतु निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जप्त शुदा वाहनों, जप्ती माल के निराकरण व लंबित खात्मा खारजी के प्रकरणों का न्यायालय से निराकरण समय सीमा मे कराए जाने के निर्देश दिए गये| पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले में गुंडे एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। बिना हेलमेट, सीटबेल्ट के प्रयोग न करने वालों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमव्ही एक्ट के तहत चालान करने हेतु थाना प्रभारी यातायात सहित सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये। सीएम हेल्प लाइन, जनसुनवाई, लंबित पास-पोर्ट के प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु बताया गया|
मुस्कान जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले मे नाबालिग बालिकाओं पर घटित अपराध की रोकथाम के लिए एवं गुम नाबालिग बालिकाओ की दस्तायाबी हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु समस्त राजपत्रित एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गये|
2,501 1 minute read












