
दिनांक 31/10/25 को उ प्र विधान समिति के सभापति दातागंज के वर्तमान विधायक श्री रजीब कुमार उर्फ बब्बू भैया का बरेली से बदायूं प्रथम बार आगमन पर स्थान आरिफपुर नवादा चौराह बरेली रोड बदायूं पहुंचने पर बदायूं ओलंपिक संघ जनपद बदायूं की समस्त कार्यकारिणी गेम कोच सहित खिलाड़ियों, अरशान इस्माइल एडवोकेट एवं डा अकील इस्माइल उपाध्यक्ष बदायूं ओलंपिक संघ जनपद बदायूं ने संयुक्त रूप से सभापति का ढोल नगाड़े बजाकर,विभिन्न प्रकार रंगबिरंगी अतिशबाजी के साथ अश्व के डांस कराकर व फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डा अकील इस्माइल रहे।स्वागत सम्मान में बदायूं ओलंपिक संघ बदायूं के जिला अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता,उपाध्यक्ष नीरज शर्मा,किशन शर्मा,सुशील कुमार सिंह, एम पी सिंह,सरदार अजय पाल सिंह,इं प्रमोद कुमार शर्मा,मधुकर मिश्रा, नितिन तिवारी,चो विजय पाल सिंह,रोहन शर्मा,सुरेन्द्र गुप्ता एवं बदायूं जिलावार एसोसिएशन से अरविंद पाल परमार, हरिप्रताप राठौर एडवोकेट,इरफान,
आफजाल वेग,चांदमियां फरीदी, शरीफ अहमद,शमीम गाजी,भूरे भाई,मोहम्मद भाई सभी ने स्वागत सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभापति वर्तमान विधायक राजीव कुमार सिंह का बढ़चढ़ कर प्रतिभाग कर सम्मान किया।










