
देवउठनी ग्यारस पर श्री खंडवा नरेश श्याम मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा।
इंदौर की प्रसिद्ध भजन गायिका अदिती तापड़िया मंशा शर्मा देंगी भजनों की प्रस्तुति।
खंडवा।। कार्तिक शुक्ल पक्ष की ग्यारस के दिन देवउठनी ग्यारस के साथ ही भगवान खाटू श्याम का भी जन्मोत्सव पूरे देश भर में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि श्री खंडवा नरेश श्याम मंदिर कर्मवीर सीटी आनंद नगर खंडवा में एकादशी महोत्सव का पर्व 1 नवंबर शनिवार के दिन मनाया जाएगा। भगवान खाटू श्याम के जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व शुक्रवार को मंदिर परिसर में रात्रि में ढोल ढमाको, डीजे पर भजनो एवं आतिशबाजी के साथ जन्मोत्सव आगाज किया गया। 1 नवंबर शनिवार को श्री खंडवा नरेश श्याम मंदिर में भगवान के आकर्षक श्रृंगार के साथ शाम 7:00 बजे श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन आयोजित होगा जिसमें भजन गायिका अदीती तापड़िया एवं मंशा शर्मा श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगी।











