ताज़ा ख़बरें

*चेंबर ऑफ कॉमर्स का दीपावली मिलन समारोह 25 अक्टूबर को*

खास खबर

*चेंबर ऑफ कॉमर्स का दीपावली मिलन समारोह 25 अक्टूबर को*

खंडवा।पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज खंडवा का दीपावली मिलन समारोह शनिवार शाम आयोजित होगा।चेंबर के सभी सदस्यगण ‘दीपावली मिलन’ हेतु सम्मिलित होकर हर्ष उल्लास एवं उमंग के साथ समारोह पूर्वक सानंद मनायेंगे।चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रवक्ता कमल नागपाल के अनुसार यह साधारण सभा और दीपावली मिलन कार्यक्रम 25 अक्टूबर 2025, शनिवार को श्री अग्रसेन भवन घंटाघर पर होगा।निर्धारित कार्यक्रम अनुसार साधारण सभा सायं 6.30 बजे से होगी। सभा के उपरांत द्वितीय सत्र में दीपावली मिलन समारोह होगा।मिलन समारोह पश्चात् अन्नकूट प्रसादी भी रखी गई है।चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल,सचिव संतोष गुप्ता और कोषाध्यक्ष गोवर्धन गोलानी ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों से दीपावली मिलन कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!