ताज़ा ख़बरें

पंधाना विधायक छाया मोरे की पहल — किसानों को मिलेगा फसलों के नुकसान का मुआवजा।

खास खबर

पंधाना विधायक छाया मोरे की पहल — किसानों को मिलेगा फसलों के नुकसान का मुआवजा।

कलेक्टर से दूरभाष पर हुई चर्चा, एसडीएम को दिए सर्वे के निर्देश।

खंडवा। पंधाना क्षेत्र के किसानों की फसलों को बारिश की खेंच, अतिवृष्टि और पीला मोज़ेक जैसी प्राकृतिक आपदाओं से भारी नुकसान पहुंचा है। इसी मुद्दे को लेकर पंधाना विधायक श्रीमती छाया गोविंद मोरे ने खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता से दूरभाष पर चर्चा की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक ने कलेक्टर से सम्पूर्ण क्षेत्र का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा प्रकरण तैयार करने के निर्देश देने की मांग की।
विधायक मोरे ने पूर्व में भी किसान संगठनों की मांग पर मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को पत्र लिखकर सोयाबीन, मक्का, कपास जैसी फसलों के नुकसान का आंकलन कर किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की थी। विधायक मोरे ने कलेक्टर ऋषव गुप्ता से किसान प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात का समय मांगा था, परंतु कलेक्टर के भोपाल प्रवास पर होने के कारण दूरभाष पर ही चर्चा हुई। चर्चा के दौरान विधायक मोरे ने कलेक्टर को अवगत कराया कि कई गांवों में पटवारी चयनित कुछ किसानों का ही सर्वे कर रहे हैं, जबकि बाकी किसानों को नजर अंदाज किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर गुप्ता ने तुरंत पंधाना एसडीएम दीक्षा भागोरे को कॉन्फ्रेंस में लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि हर किसान के खेत का सही-सही सर्वे कराया जाए और नुकसान पाए जाने पर क्षतिपूर्ति का प्रकरण बनाया जाए।

प्रशासन की ओर से किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होगा।

विधायक छाया मोरे ने कहा कि “किसानों का पसीना बेकार नहीं जाएगा। हर उस खेत का सर्वे होगा, जहां फसलें नष्ट हुई हैं। मैं तब तक प्रयास करती रहूंगी, जब तक हर जायज किसान को उसका हक नहीं मिल जाता।”

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!