
तनीश गुप्ता✍️
“बगमार मंडल में संघ शताब्दी वर्ष में निकला विजयादशमी पथ संचलन…”
“संघ की 100 वर्षों की यात्रा का यह सफर संघर्ष और सेवा का प्रतीक रहा है” : बिल्लौरे.
खंडवा ( बगमार) : पंधाना खंड के बगमार मंडल में मंगलवार को मिडिल स्कूल ग्राउंड से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव के निमित्त पथ संचलन निकाला गया…
संचलन से पूर्व मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला बौद्धिक प्रमुख रूपेश बिल्लौर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अपने बौद्धिक में कहा कि “इस वर्ष संघ के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। आज भारत विश्व में अपना परचम लहरा रहा है और भारत जग का सिरमौर बन रहा है तो इसके पीछे हमारी संस्कृति, हमारा धर्म और हमारे संस्कारों का अमूल्य योगदान है, संघ की 100 वर्षों की यात्रा का यह सफर संघर्ष और सेवा का प्रतीक रहा है। स्वयंसेवकों ने अनेक यातनाएं सही, सत्याग्रह और भूमि आंदोलनों में भाग लिया, फिर भी राष्ट्रहित से कभी विचलित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि 1948 से 1970 तक का समय संघ के लिए दमन काल रहा, परंतु संघ न झुका और न टूटा। पाकिस्तान और चीन के युद्ध के दौरान भी स्वयंसेवकों ने सेना के साथ मिलकर देश सेवा की, समाज के हर क्षेत्र में संघ ने योगदान दिया है। “पंच परिवर्तन” के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हर नागरिक राष्ट्रहित में अपने कर्म, विचार और व्यवहार में परिवर्तन लाए तो भारत विश्वगुरु बनने के अपने लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करेगा। ”
कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में बगमार ग्राम के गोविंद सिंह जी राजपूत मंचासिन रहे , कार्यक्रम देखने के लिए स्थानीय ग्रामवासी भी उपस्थित हुए…
बौद्धिक के उपरांत ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए सैकड़ों स्वयंसेवक पथ संचलन में कदमताल करते हुए निकले , ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक पुष्प बरसाकर संचलन का स्वागत किया…









