ताज़ा ख़बरें

गांव की बेटी राजनंदनी का प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।

खास खबर

गांव की बेटी राजनंदनी का प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।

भिंड में 8 से 12 अक्टूबर के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजनंदनी इंदौर संभाग का नेतृत्व करते हुए लेगी भाग।

खंडवा ।। संदीपनि आनंद नगर स्कूल की छात्रा राजनंदनी चौहान का कबड्डी शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कबड्डी खिलाड़ी राजनंदिनी 69 वी राज्य स्तरीय शाला खेलकूद कबड्डी प्रतियोगिता मैं भिंड में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी। कबड्डी प्रतियोगिता मे बालिका वर्ग अंडर -19 में संदीपनि आनंद नगर की छात्रा गोकुल गांव ग्रामीण क्षेत्र की बेटी राजनंदनी पिता किसान रघुवीर चौहान की बेटी का चयन राज्य स्तरीय के लिए हुआ है। शाला खेल प्रशिक्षक नेहा यादव ने बताया कबड्डी प्रतियोगिता 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक भिंड जिले में आयोजित होगी जिसमें राजनंदिनी इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी मंगलवार को खेल प्रशिक्षक नेहा यादव के साथ इंदौर संभाग के साथ भिंड के लिए रवाना होगी। जिला शिक्षा अधिकारी पीसी सोलंकी,खेल क्रीड़ा अधिकारी पी डी डोंगरे,समाजसेवी सुनील जैन, प्राचार्य धनपाल चौरे, नरेंद्र मालवीय, नरेंद्र डोंगरे, विनीत शर्मा व शाला परिवार ने राजनंदनी को शुभकामनाएं दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!