ताज़ा ख़बरें

पंधाना पुलिस ने DJ वाहन से एक्सीडेंट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

खास खबर

पंधाना पुलिस ने DJ वाहन से एक्सीडेंट करने वाले आरोपी को किया
गिरफ्तार
खंडवा, 04 अक्टूबर 2025

दिनांक 02.10.2025 को अंजनगाँव मे दुर्गा माता विसर्जन जुलुस निकल रहा था, जुलुस मे दुर्गा माता की दो मर्तिया शामिल थी एक भील मोहल्ले की दुर्गा प्रतिमा तथा एक गुर्जर मोहल्ले की दुर्गा प्रतिमा थी। गुर्जर मोहल्ले की प्रतिमा आगे चल रही थी तथा भील मोहल्ले की प्रतिमा पीछे चल रही थी, भील मोहल्ले की प्रतिमा के साथ डीजे की गाडी टाटा 407 क्रमांक एमएच -12-एफ-ए 8799 चल रही थी एवं माताजी की प्रतिमा के साथ चल रहे लोग नाच गा रहे थे। जुलुस दोपहर करीबन 01:45 बजे गाँव के शिव मंदिर के पास पहुचा था, तभी डीजे वाहन का चालक अपने डीजे वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और नाच गा रहे लोगो पर चढा दिया जिससे संजु पिता जयराम, रविन्द्र पिता सोभाराम, मयंक पिता रवि गुर्जर, सुनिल पिता पूनम गुर्जर, करण पिता वासुदेव गुर्जर, रामदेव पिता कैलाश गुर्जर और राजेश गुर्जर को चोट लगी। जिसमे रामदेव गुर्जर की सिर मे ज्यादा चोट लगने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई है। संजु पिता जयराम रविन्द्र पिता सोभाराम मयंक पिता रवि गुर्जर सुनिल पिता पूनम गुर्जर करण पिता वासुदेव गुर्जर घायल हो गये है। फरियादी राजेश गुर्जर की रिपोर्ट पर से थाना पंधाना मे अपराध क्रमांक 373/25 धारा 281,125(ए) 106 बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है
अपराध की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन में टीम गठित कर टीम में निरीक्षक दिलीप सिह देवडा के नेतृत्व में आरोपी चालक को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु रवाना किया । टीम द्वारा वाहन टाटा 407 क्रमांक एमएच -12-एफ-ए 8799 के चालक योगेश पिता केशव पटेल उम्र 25 साल निवासी ग्राम पाडल्या थाना पिपलोद को ग्राम आरुद से गिरफ्तार कर डी जे गाडी टाटा 407 क्रमांक एम एच -12-एफ ए 8799 को जप्त किया गया है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!